{"_id":"102-30326","slug":"Ludhiana-30326-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों रुपये की जाली करेंसी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों रुपये की जाली करेंसी पकड़ी
Ludhiana
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसा। तीन गुना रुपये का लालच देने वाली मानसा निवासी एक महिला और बठिंडा निवासी एक व्यक्ति को सिटी पुलिस ने काबू करके उनके पास से 28 हजार 600 रुपये की जाली करेंसी बरामद की है। यह नोट एक हजार रुपये और 100 रुपये के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने महिला और व्यक्ति को अदालत से रिमांड पर लिया है। मानसा पुलिस ने चुगली घर के नजदीक किसी को एक हजार रुपये के बदले तीन हजार रुपये देते समय काबू किया है। पकड़ी गई महिला सुखजीत कौर मानसा और एक व्यक्ति बलविंदर सिंह बठिंडा का बताया जा रहा है। पुलिस को उक्त महिला के घर से भी जाली करेंसी की करीब 5 हजार रुपये की राशि बरामद हुई है। जाली करेंसी को मार्केट में चलाने के लिए इन व्यक्तियों ने अपना नेटवर्क भी बनाया हुआ है, जिसके कई व्यक्ति अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लंबे समय से इस कारोबार में लगी मानसा निवासी महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि उक्त लोगों ने कहां से यह करेंसी खरीदी और कितने लोगों को उन्होंने तीन गुना पैसे का लालच देकर अपना शिकार बनाया। इस मामले में एक और व्यक्ति भी पुलिस द्वारा काबू किए जाने का समाचार है।
विज्ञापन