फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ग्रांटों के उपयोग को सख्त कदम उठाएं : औलख

ग्रांटों के उपयोग को सख्त कदम उठाएं : औलख

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मानसा। जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह औलख ने कहा कि विभिन्न विभागों को विकास कार्य के लिए दी ग्रांट का प्रयोग करके संबंधित सर्टिफिकेट तुरंत डिप्टी कमिश्नर मानसा को भेजा जाए और जो ग्रांट प्रयोग नहीं की गई उनको तुरंत वापस भेजा जाए। बचत भवन में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में औलख ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान सामाजिक सुरक्षा विभाग को बुढ़ापा, विधवा पेंशन के लिए 2,52,19000 रुपये और न्यूट्रेशन स्कीम के अधीन आंगनबाड़ी बच्चों की खुराब के लिए 5,52,95000 रुपये की राशि जारी की गई है। डीसी अमित ढाका ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित पड़े केसों का तुरंत निपटारा करने की हिदायत दी। उन्होंने वाटर वर्कर्स के एक्सईएन को हर गांव के पानी की सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए कहा। बीडीपीओज को अपने अधीन दी गई विभिन्न स्कीमों को लगाने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा। इस मौके पर एडीसी अमित कुमार, एसपीडी पुशकर संदल, एसडीएम राजीव वर्मा, राजदीप बराड़, डीडीपीओ हरविंदर सिंह और हरबंस सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed