{"_id":"102-29333","slug":"Ludhiana-29333-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठन की धमकी पर पुलिस में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी संगठन की धमकी पर पुलिस में हड़कंप
Ludhiana
Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोगा। यूएसए में बब्बर खालसा जत्थेबंदी की धमकी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। जिस सुखा नाम के व्यक्ति को आतंकी संगठन ने धमकी दी थी उसे सुरक्षा देने के उद्देश्य से पुलिस ढूंढती हुई मोगा के गांव सुखानंद में खाक छानती रही। सुखानंद गांव में सुखा नाम का कोई आदमी न होने से पुलिस ने राहत की सांस ली। पंजाब पुलिस आतंकवाद के दौरान सरगर्म रहे लोगों का खाका तैयार करने के लिए गांव-गांव जाकर जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस खूफिया एजेंसियों की ओर से इनकी सरगर्मियों पर नजर भी रख रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की सूचना पर इस गांव में पुलिस को भेजा गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर अमेरिका में रह रहे बब्बर खालसा जत्थेबंदी ने सुखा नाम के व्यक्ति को खत्म करने की धमकी देने की भनक लगने पर पंजाब पुलिस के एक अधिकारी की अगुवाई में मुलाजिम गांव सुखानंद में सूखा को ढूंढते रहे, लेकिन इस नाम का कोई आदमी नहीं मिला। पुलिस को बाद में यह पता चला कि सुखा मूल रूप में जिला जालंधर के थाना लोहिया तहत पड़ते एक गांव का निवासी था और वे वर्तमान में जनता नगर (लुधियाना) में रहता है। यह व्यक्ति पाकिस्तान में रह रहे बब्बर वधावा सिंह के अलावा जगतार सिंह हवाला के संपर्क में रहा था। साल 1995 में यह जालंधर से गिरफ्तार भी कर लिया गया था। बाद में यह लुधियाना में पुलिस के संपर्क में रहा था।
--
विज्ञापन
--