फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब के निर्यातकों का थामा हाथ

पंजाब के निर्यातकों का थामा हाथ

Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। दक्षिण भारत के अग्रणी कर्नाटका बैंक ने पंजाब में कारोबार बढ़ाने के लिए निर्यातकों का हाथ थामा है। देर शाम बैंक की ओर से स्थानीय होटल में निर्यातक मीट का आयोजन किया गया। इसमें ओवरसीज बिजनेस को लेकर बैंक की योजनाओं पर जानकारी उद्यमियों को दी गई। इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल की रीजनल चेयरमैन कामना राज अग्रवाल ने कहा कि निर्यात में बुलंदियां छूने के लिए बैंकों से बेहतर तालमेल होना अनिवार्य है। बैंक के एमडी पी जयरामा भट्ट ने कहा कि लुधियाना में एकमात्र शाखा के जरिए बैंक सवा तीन सौ करोड़ से अधिक का काम कर रहा है, लेकिन यहां पर ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस साल मे बैंक देश के चुनिंदा शहरों में 40 नई शाखाएं खोल रहा है। लुधियाना और मंडी गोबिंगदढ़ में भी एक-एक शाखा खोलने की योजना है। इस मीट में ज्वाइंट डीजीएफटी दर्शन सिंह, महेश खन्ना, सतीश ढांडा, नीरज ढांडा, रजनीश आहूजा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed