फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्पार्किंग से लगी आग, डेढ़ एक में खड़ी गेहूं की फसल नष्ट

स्पार्किंग से लगी आग, डेढ़ एक में खड़ी गेहूं की फसल नष्ट

Wed, 24 Apr 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
स्पार्किंग से लगी आग, डेढ़ एक में खड़ी गेहूं की फसल नष्ट
हलवारा में आग से डेढ़ एकड़ फसल नष्ट
विज्ञापन

हलवारा। गांव बस्सीया में बुधवार की शाम बिजली लाइन में स्पार्क होने से लगी आग में डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग ने आसपास के खेत में खड़ी नाड को अपने लपेटे में ले लिया। इससे 9 एकड़ में खड़ी नाड़ भी जल गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गईष जगरांवा नगर काउंसिल और हलवारा एयरफोर्स स्टेशन से दमकल गाड़ियां लेट पहुंची। ऐसे में गांव निवासियों ने किसी तरह खुद मेहनत कर आग पर काबू करने की कोशिश की।

पंजाब किसान सभा के सरूप सिंह भोला ने बताया कि आग लगने पर 25 किलोमीटर दूर जगरावां से फायर बिग्रेड की गाड़ी आती है। जब तक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचती है, उस समय तक सब कुछ खत्म हो चुका होता है। सरकार को चाहिए कि वह इस तरफ ध्यान दे और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम करे। उधर नगर काउंसिल में तैनात ईओ बलवीर सिंह का कहना है कि दमकल विभाग ने मुलाजिम नहीं है। इस संबंध में कई बार लिखा जा चुका है। उम्मीद है अधिकारियों से अनुमति जलद मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed