फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा सवार विवाहिता को कुचला, मौत

तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा सवार विवाहिता को कुचला, मौत

Wed, 11 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा सवार विवाहिता को कुचला, मौत
तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा सवार विवाहिता को कुचला, मौत
विज्ञापन

दफ्तर से ढाबे पर रोटी लेने जा रही थी एक्टिवा सवार
आरोपी फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार बस ने बुधवार की दोपहर को एक्टिवा सवार युवती को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद हैबोवाल के हकीकत नगर की रहने वाली प्रियंका (30) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर बस छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उधर, पुलिस वीरवार को प्रियंका के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि विवाहिता प्रियंका की एक बेटी भी है। वह कुछ समय से मायके में ही रह रही थी और बस स्टैंड के पास एक निजी कंपनी के दफ्तर में काम कर रही थी। दोपहर के समय वह एक्टिवा पर सवार होकर ढाबे पर खाना लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पीआरटीसी की तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गई और बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर फरार हो गया। लोगों ने ड्राइवर को काबू करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि सूचना के बाद पुलिस पहुंची। लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने प्रियंका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed