फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लंबी छलांग में इंदरजीत सिंह पहले स्थान पर रहा

लंबी छलांग में इंदरजीत सिंह पहले स्थान पर रहा

Tue, 06 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
लंबी छलांग में इंदरजीत सिंह पहले स्थान पर रहा
लंबी छलांग में इंदरजीत सिंह पहले स्थान पर रहा
विज्ञापन

-98 वां वार्षिक खेल समारोह-2018 धूमधाम से कॉलेज के खेल मैदान में आरंभ
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज का 98वां वार्षिक खेल समारोह-2018 धूमधाम से कॉलेज के खेल मैदान में शुभारंभ हुआ। खेल समारोह में डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सर्वप्रथम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्म सिंह संधू ने मुख्य अतिथि का संक्षिप्त परिचय देते हुए, उनका स्वागत किया और इसके बाद झंडोत्तोलन किया गया। समारोह की शुरुआत कॉलेज के 800 विद्यार्थियों के मार्च-पास्ट से हुई, जिसमें कॉलेज के खेल विभाग के विद्यार्थी, खिलाड़ी, एनसीसी, एनएसएस यूनिट के विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने मार्च-पास्ट की सलामी ली। तदोपरांत कॉलेज के विद्यार्थियों ने 98वां खेल समारोह में नशामुक्त रहकर खेल भावना से खेल में हिस्सा लेने की शपथ ली। मुख्य अतिथि ने उद्घाटन संबोधन में कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें आज पंजाब के इतने बड़े सरकारी कॉलेज के खेल समारोह में शामिल होने का मौका मिला, जहां लगभग 5000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन थे जब खेल को अच्छा नहीं माना जाता था, परंतु आज के समय मे खेल से न सिर्फ स्वास्थ्य लाभ मिलता है बल्कि आज यह रोजगार का सुनहरा अवसर भी प्रदान कर रहा है। खेल के माध्यम से लोग समाज में मान-मर्यादा प्राप्त करने में सफल हो रहे हैं। आज के समय में विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास में खेल का महत्वपूर्ण योगदान है। संबोधन के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा अलग-अलग इवेंट में हिस्सा ले कर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मैडल और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। इस के बाद कॉलेज के प्राचार्य, उप-प्राचार्या, खेल विभाग के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को समृति चिह्न प्रदान करते हुए सम्मानित किया और अपने व्यस्ततम जीवन से समय निकालकर कॉलेज आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके बाद खेल समारोह के पहले दिन क्रमश: लड़के एवं लड़कियों के 800 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, लंबी छाल, ऊंची छल, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, 5000 मीटर दौड़, ट्रिपल जम्प, गोल फेंकना, 200 मीटर दौड़ आदि इवेंट करवाए गए।

परिणाम इस प्रकार रहे
लांग जंप (लड़के- शाम का कॉलेज) इंदरजीत सिंह पहले, राजेश दूसरे और अरुण तीसरे स्थान, 800 मीटर दौड़ (लड़के- सुबह का कॉलेज) राहुल गौतम पहले, विकास तिवारी दूसरे व पारुल तीसरे स्थान पर, ट्रिपल जंप (लड़के- सुबह का कॉलेज) नवतेज पहले, साजन दूसरे और रविंदर तीसरे स्थान पर, जैवलीन थ्रो में हरीष पहले, अरुण दूसरे और ललित कोहली तीसरे स्थान पर, 200 मीटर रेस (लड़के- शाम का कालेज) में इंदरजीत सिंह पहले, आशीष कुमार दूसरे और राजेश सिंह तीसरे स्थान पर, शाटपुट में दीपक पहले, लवप्रीत दूसरे और दीपक तीसरे स्थान पर, हाई जांप में अरुण पहले, आशीष दूसरे और राजेश सिंह तीसरे स्थान पर, डिस्कस थ्रो में दीपक पहले, शुभव दूसरे और दीपक तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

लांग जंप (लड़कियां-सुबह का कालेज) में कमलजीत कौर पहले, लवप्रीत कौर दूसरे, शाटपुट में तकनजीत कौर पहले, श्रुति दूसरे और कर्मजीत कौर तीसरे स्थान पर, हाई जंप में वीरपाल पहले, परविंदर दूसरे और सुखजीत तीसरे स्थान पर, जैवलीन थ्रो में प्रिया रानी पहले, सनोवर दूसरे और वीरपाल तीसरे स्थान पर, डिस्कस थ्रो में तरनजीत कौर पहले, सनोवर दूसरे और मानसी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed