{"_id":"5a7f21f94f1c1b0a7b8b633b","slug":"81518281209-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मीटर दौड़ में कार्तिक और दीक्षा पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 मीटर दौड़ में कार्तिक और दीक्षा पहले स्थान पर
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना।
भारतीय विद्या मंदिर स्कूल ऊधम सिंह नगर में वार्षिक खेल कूद समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल समिति के प्रधान ओपी सबरवाल, सचिव एमएस व्यास, सह सचिव आरके बहल ने इसका शुभारंभ किया। राज्यस्तरीय हैंडबॉल विजेता मोहित और अक्षय ने खेल ज्योति प्रज्ज्वलित की। कक्षा एक की छात्रा सुहानी ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर खेल के नियमों के प्रति प्रतिबद्ध किया। बच्चों की फैन ड्रिल, ट्राई क्लर ड्रिल, क्लोन ड्रिल और स्टिक ड्रिल की प्रस्तुति ने सबका मन मोहा। नन्हें धावकों ने 100 मीटर, 200 मीटर, कमांडो, रेबिट जैसी दौड़ में हिस्सा लिया। अभिभावकों की थ्री लैग रेस और रस्सा कूद प्रतियोगिता समारोह में आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानाचार्य वंदना सेठी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लड़कों की 200 मीटर रेस में कार्तिक पहले, अंश दूसरे और प्रशांत तीसरे स्थान पर, 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में दीक्षा पहले, रीतिका दूसरे और निहारिका तीसरे स्थान पर, 100 मीटर लड़कों की दौड़ में प्रियांशु पहले, रौनक दूसरे और दक्ष तीसरे स्थान पर, लड़कियों में नव्या पहले, आयुषि दूसरे और दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रही।