{"_id":"60436ba28ebc3ec39577e78f","slug":"76-samples-of-drug-smuggling-stolen-from-judicial-consignment-ludhiana-ludhiana-news-pkl4061648192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडिशियल मालखाने से नशा तस्करी के 76 नमूने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडिशियल मालखाने से नशा तस्करी के 76 नमूने चोरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर की नई कचहरी की 6 वीं मंजिल पर बने जूडिशियल मालखाने से चोर नशा तस्करी से संबंधित 76 केसों के नूमने और 25 हजार की ड्रग मनी चोरी कर ले गए है। मालखाने के बाहर हर समय पुलिस का पहरा रहने के बाद भी चोर बिना ताला तोड़े चोरी कर निकल गए। घटना नौ फरवरी 2020 को हुई थी जिला नाजर मालखाना की शिकायत पर डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने जिला नाजर मालखाना को सस्पेंड कर दिया है।
जिला नाजर मालखाना कमलजीत ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार 10 फरवरी को एएसआई भुलिंदर सिंह नायब कोर्ट सदर लुधियाना उसके पास आया, उसने बताया कि मेरा आज अदालत में एक केस लगा है, इसलिए उसे केस प्रापर्टी (नमूने) चाहिए। मैं उसके साथ छठी मंजिल पर बने मालखाने में केस प्रापर्टी लेने के लिए गया।
मालखाने के बाहर लगे ताला को खोलने लगा तो चाबी फंस गई। काफी मशक्कत के बाद ताला खुल गया। उसे केस प्रापर्टी देने के बाद जब ताला बंद करना चाहा तो बंद नहीं हुआ। शक होने पर मैने नमूनों का कमरा चेक तो पता चला कि काफी मामलों से संबंधित केस प्रापर्टी गायब थी, वहीं एक मामले में रखी 25 हजार ड्रग मनी भी चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
मालखाने के बाहर मौजूद एएसआई रजिंदर सिंह को इसकी जानकारी दी, वह घबरा गया। उसने तुरंत अपने इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह, एएसआई सुखविंदर पाल सिंह और हेड कांस्टेबल बलकार सिंह को सूचना दी। सभी लोग मौके पर पहुंच गए उन्होंने मिन्नत करते हुए कहा कि उनकी नौकरी का सवाल है। दो माह बाद एएसआई रजिदंर सिंह सेवानिवृत्त हो जाएगा। अगर यह केस बन गया तो उसे कोई सरकारी लाभ नहीं मिलेगा।
सभी ने 15 दिन के अंदर चोर को काबू कर चोरी केस प्रापर्टी को वापस लाने का आश्वासन दिया। अभी तक वह इस मामले को ट्रेस नहीं कर सके। मालखाने की जांच करने पर पता चला कि एनडीपीएस एक्ट के संबंधित 76 केसों को नमूने चोरी हुए है।
घटना की जांच कर रहे एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि यह मामला काफी पेचीदा है, क्योंकि बिना ताला टूटे नमूनों की चोरी हुई है। इस कांप्लेक्स में दिन और रात सुरक्षा मुलाजिम तैनात रहते है। ऐसे में यह भी संभव नहीं है कि कोई मालखाने के अंदर घुस जाए। मालखाने की चाबी सिर्फ नाजर मालखाना के पास रहती है। इस मामले मेें ताला भी नहीं टूटा है और नमूने चोरी हो गए है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।