{"_id":"5b65d6794f1c1bed238b4a50","slug":"71533400697-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने वृक्षारोपण से दिया जागरुकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने वृक्षारोपण से दिया जागरुकता का संदेश
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी ने पौधरोपण से दिया जागरूकता का संदेश
लुधियाना। 26वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेनानी सुदेश कुमार दराल अपने अधिकारियों तथा जवानों के साथ मिलकर मिशन तंदुरुस्त पंजाब एवं नगर निगम पालिका लुधियाना के सहयोग से पौधरोपण किया। लुधियाना बस स्टैंड फ्लाईओवर से प्रीत पैलेस रोड से होते हुए आत्म पार्क चौकी तक सघन वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान चांदनी, गुडहल, एमेलिया और नीम आदि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सेनानी सुदेश कुमार दराल ने पर्यावरण को संरक्षित किए जाने तथा उपस्थित लोगों को पर्यावरण और प्रकृति के संतुलन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक लोगों को पेड लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे इलाके की साफ सफाई और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए रैली भी निकाली।