फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाइक्स पर झंडा मारच करके किसानों को किया लामबंद

बाइक्स पर झंडा मारच करके किसानों को किया लामबंद

Mon, 26 Feb 2018 09:32 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
बाइक्स पर झंडा मारच करके किसानों को किया लामबंद
फ्लैग मार्च करके किसानों को किया लामबंद
विज्ञापन

सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां की ओर से 36 गांवों में झंडा मार्च करके किसानों को आठ मार्च को बरनाला में होने वाली ललकार रैली के प्रति जागरूक किया गया। बाइक पर सवार और हाथों में यूनियन के झंडे थामकर यूनियन सदस्यों ने किसानों से एकजुट होने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार और केंद्र की मोदी सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। कैप्टन सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों का पूरा कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन अब सरकार अपने वादे से मुकर रही है और कर्ज माफी के लिए शर्तें लगाई जा रही हैं। सरकार को उसका वादा याद दिलाने के लिए यूनियन की ओर से बरनाला में कर्ज मुक्ति ललकार रैली की जा रही है। लिहाजा किसान इसमें शामिल होकर कर्ज माफी के लिए आगे आएं। मौके पर दरबारा सिंह, अजैब सिंह, रामपाल सिंह, मेजर सिंह, पाल सिंह, हरी सिंह, दिलीप सिंह, रिंपा सिंह, रामशरण सिंह मौजूद थे।
----------------
फोटो:26एसजीआरपी02: सुनाम के गांवों में बाइक्स पर सवार होकर किसानों को लामबंदकरते यूनियन सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed