फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भट्ठा मजदूरों का डीसी दफ्तर के सामने धरना

भट्ठा मजदूरों का डीसी दफ्तर के सामने धरना

Tue, 03 Apr 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
भट्ठा मजदूरों का डीसी दफ्तर के सामने धरना
भट्ठा मजदूरों का डीसी दफ्तर के सामने धरना
विज्ञापन

शहर में निकाला रोष मार्च, जमकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन (सीटू) के नेतृत्व में भट्ठा मजदूरों ने मंगलवार को डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना दिया। इससे पहले भट्ठा मजदूर बनासर बाग में एकत्र हुए और सहायक लेबर कमिश्नर दफ्तर के समक्ष धरना देने के बाद शहर में रोष मार्च निकालते हुए डीसी दफ्तर पहुंचें। इस दौरान मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) के जिला सचिव भूपचंद चन्नों ने कहा कि मजदूर अपनी मांगें मनवाने और काम के बदले अपनी मेहनत की कमाई लेने के लिए श्रम विभाग के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। कोई भी अधिकारी मजदूरों की बात सुनने को तैयार नहीं, ऐेसे में मजदूरों को अपने हक की कमाई लेने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। सीटू के प्रदेश सचिव देवराज वर्मा ने कहा कि भट्ठा मजदूरों ने अपनी जायज मांगों को लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए। एक महीना बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक लेबर कमिश्नर भट्ठा मालिकों से मिलीभगत करके अभी तक कोई मीटिंग तय नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द बैठक नहीं की गई तो छह अप्रैल से डीसी दफ्तर के सामने पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। धरने में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों नेभरोसा दिया कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। इसमौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष मक्खन सिंह जखेपल, शिंगारा सिंह, सरबजीत सिंह, इंदरजीत सिंह छन्ना, राम सिंह, तसवीर तुंगा, गुरचरण सिंह लिदड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed