{"_id":"59625f7e4f1c1baf3d8b4568","slug":"61499619198-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के विकास के लिए सड़कों को चौड़ा करना जरुरी: साधू सिंह धर्मसरोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के विकास के लिए सड़कों को चौड़ा करना जरुरी: साधू सिंह धर्मसरोत
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास के लिए चौड़ी सड़कें जरूरी: धर्मसोत
लुधियाना। प्रदेश सरकार में जंगलात, प्रिंटिंग, स्टेशनरी, अनुसूचित जाति व पिछड़ी श्रेणी विभाग के कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने रविवार को कहा कि कहा कि सूबे के विकास के लिए सड़कों को चौड़ा करना बहुत जरूरी है, क्योंकि क्षेत्र के विकास के लिए वहां की सड़क का नेटवर्क मजबूत होना आवश्यक होता है। सड़कों को चौड़ा करने के लिए जो भी पेड़ काटे जा रहे है, जंगलात विभाग उससे अधिक गिनती में पौधे लगाकर उनकी संभाल करेगा। मंत्री धर्मसोत ज्ञान स्थल मंदिर सुभानी चौक में राशन और अन्य सामग्री वितरण समारोह के दौरान बोल रहे थे।
धर्मसोत ने उन्होंने कहा कि जंगलात विभाग की ओर से सूबे में जंगलात अधीन क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार प्रयत्न जारी है। इसके तहत कोशिश की जा रही है कि सड़कों के आसपास खाली पड़ी जगह को एक्वायर करके वहां पौधे लगाकर संबंधित पंचायतों व स्कूलों को सौंपे जाए, जिससे उनकी बाकायदा संभाल की जा सके। उन्होंने पंचायतों व गैर सरकारी संस्थाओं को सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से खाली जगहों की पहचान की जा रही है। वहां पौधे लगाकर जंगल विकसित किए जा सके। उन्होंने सरकार की ओर से किए जा रहे लोक हित कार्यो की भी जानकारी दी। धर्मसोत ने कहा कि सरकार की ओर से सूबे के प्रत्येक वर्ग के लोगों का विकास करने के लिए प्रयत्न किए जा रहा है। गरीब तथा जरूरतमंद लोगो के सामाजिक और आर्थिक उत्थान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ज्ञान स्थल मंदिर सभा तथा लाला जगत नारायण निष्काम सेवा सोसायटी के काम की प्रशंसा की और उन्होंने फंड में से 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया।