फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एथलेटिक मीट में छात्राओं ने दिखाया दमखम

एथलेटिक मीट में छात्राओं ने दिखाया दमखम

Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एथलेटिक मीट में छात्राओं ने दिखाया दमखम
एथलेटिक मीट में छात्राओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

लुधियाना। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय 47वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत प्रिंसिपल डॉ. चरनजीत माहल ने मार्च पास्ट से की। उन्होंने कहा कि खेलों से ही समाज में अनुशासन की भावना को विकसित किया जा सकता है, जो शारीरिक रूप से मानसिक विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने छात्राओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद कॉलेज की बेस्ट एथलीट अभिती शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। इसमें सौ मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, जेवलिन थ्रो, स्कीपिंग रेस, डिस्कस थ्रो, लांग जंप, हाई जंप, कंगारू दौड़ में हिस्सा लिया। एथलेटिक मीट में गुरु नानक एजुकेशन ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य प्रो. डॉ. एसएस माहल विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed