फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पीडीए उम्मीदवार खैरा ने दिया विधान सभा सदस्यता से इस्तीफा

पीडीए उम्मीदवार खैरा ने दिया विधान सभा सदस्यता से इस्तीफा

Thu, 25 Apr 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
पीडीए उम्मीदवार खैरा ने दिया विधान सभा सदस्यता से इस्तीफा
आप विधायक नाजर ने कांग्रेस में शामिल होकर किया वोटरों से धोखा: खैरा
विज्ञापन

पीडीए उम्मीदवार खैरा ने दिया विधान सभा सदस्यता से इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। भुल्लथ से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने सुखपाल सिंह खैरा ने वीरवार को विधान सभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। खैरा ने अपना इस्तीफा विधान सभा के स्पीकर को भेज दिया है। इस संबंध में सुखपाल सिंह खैरा के पीए प्रभजोत सिंह ने पुष्टि कर दी है। बता दें कि खैरा ने आम आदमी पार्टी से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। खैरा के इस्तीफे की खबर जैसे ही राजनीतिक गलियारों में आई तो अचानक सब हैरान हो गए और खैरा की ओर से दिए गए इस्तीफे को लेकर अलग अलग चर्चा शुरू हो गई। खैरा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अपनी अलग पंजाब एकता पार्टी बना ली थी और बाद में पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ समझौता कर बठिंडा लोकसभा सीट से पीडीए के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड रहे है। खैरा ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि मानसा के आप विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने कांग्रेस में शामिल होकर वोटरों के साथ धोखा किया है। आप विधायक की ओर से चुनाव के समय दल बदलने की खबर ने उन्हें भी हैरान कर दिया था। लेकिन वो आप विधायक का शुक्रिया अदा करते है क्यों कि बुरे वक्त में वो उनके साथ खडे़ थे। मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए खैरा ने कहा कि कैप्टन हरियाणा के भजन लाल की तरह दूसरी पार्टियों को कमजोर करने के लिए विधायकों को कांग्रेस में शामिल करा रहे हैं, जोकि एक घटिया राजनीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed