फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संगरूर के गांव रामपुरा में कर्ज माफी समागम आयोजित

संगरूर के गांव रामपुरा में कर्ज माफी समागम आयोजित

Thu, 12 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
संगरूर के गांव रामपुरा में कर्ज माफी समागम आयोजित
सभी केंद्र
विज्ञापन


अंग्रेजों ने इतना देश को नहीं लूटा, जितना पंजाब को अकालियों ने लूटा : मनप्रीत बादल
समागम में नहीं पहुंचे सीएम अमरिंदर सिंह, छह जिलों के 73748 किसानों को बांटे कर्ज माफी के सर्टिफिकेट
सरकार के दिग्गज नेताओं और मंत्रियों ने अकालियों पर चलाए शब्द बाण
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुरा (संगरूर)।
प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों की कर्ज माफी योजना के तहत भवानीगढ़ के नजदीकी गांव रामपुरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय समागम के दौरान राज्य के छह जिलों के 73 हजार 748 किसानों के 485.69 करोड़ के कर्ज माफी के सर्टिफिकेट बांटे गए। समागम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आना था किंतु वह नहीं आए। लेकिन समागम में सरकार के कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता बड़ी तदाद में शामिल थे।
समागम में पहुंचे राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव के दौरान किसानों का कर्ज माफी का किया वादा किया था, जिसे सरकार पूरा कर रही है। इसके तहत हर किसान का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कैप्टन न होते तो पंजाब का पानी हरियाणा को चला जाता। उन्होंने अकाली दल को आडे़ हाथ लेते कहा कि इतना तो अंग्रेजों ने देश को नहीं लूटा जितना पंजाब को अकालियों ने लूटा लिया है। कर्जमाफी योजना के चौथे चरण के तहत प्रदेश के छह जिलों संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, मोहाली, रोपड़ जिलों के किसानों को कर्ज माफी के सर्टिफिकेट बांटे गए। इनमें संगरूर के 27 हजार 977 किसानों का 144 करोड़ के कर्ज माफ किए। उन्होंने कहा कि पिछली अकाली सरकार ने राज्य को लूटने के सिवाय कुछ नहीं किया, बल्कि राज्य को कंगाल कर उसे कर्ज के बोझ तले दबा दिया।
विज्ञापन

पंजाब की मिट्टी से वफा की खुशबू आने लगी है
मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि उन्हें एक बार फिर पंजाब की मिट्टी से वफा की खुशबू आने लगी है, क्योंकि कैप्टन सरकार ने पंजाब को दोबारा तरक्की की राह दिखा दी है। अब पंजाब की तकदीर बदलेगी। अब कांग्रेस सरकार फिर से पंजाब को खुशहाल बनाएगी। इस मौके पर संबोधित करते पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि कैप्टन सरकार चुनाव के समय किए सभी वादों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। सरकार अपना एक-एक वादा निभाएगी। किसानों के कर्ज माफी का जो वादा कैप्टन सरकार ने किया था, उसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन चरण में पंजाब के 16 जिलों से संबंधित करीब एक लाख दो हजार किसानों का 457 करोड़ रुपये का किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है। इस साल के अंत तक सहकारी बैंकों का कर्ज माफ करने के बाद कॉमर्शियल बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों को राहत पहुंचाना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बिना जमीन वाले मजदूरों को पचास हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर पर साधा निशाना, दस साल में कुछ नहीं कर पाए दो माह में क्या करोगे
इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल में पंजाब को लूटा है। अगर दस साल में अकाली दल ने राज्य की हालत को गंभीरता से लिया होता तो शायद आज हालात ऐसे न होते। उन्होंने कहा कि पंजाब के साढे़ सत्रह लाख किसानों में से साढे़ दस लाख किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के उस बयान पर कि दो महीने दे दो खजाना भर देंगे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब दस साल में कुछ न कर पाए तो अब क्या करेंगे।

सीएम ही कर सकते हैं पंजाब का विकास
इससे पहले समागम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने भी पिछली अकाली भाजपा सरकार को जमकर कोसा और कहा कि अगर पंजाब का कोई विकास कर सकता है तो वह कैप्टन अमरिंदर सिंह ही कर सकते हैं। इस अवसर पर कैबिनट मंत्री रजिया सुल्ताना, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह,विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा, धूरी से विधायक दलबीर सिंह गोल्डी, विधायक रणदीप सिंह,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, हलका सुनाम की प्रभारी दामन थिंद बाजवा,मोहम्मद सद्दीक सहित बड़ी तदाद में कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद थे।


गांव रामपुरा के स्टेडियम के लिए 25 लाख
रामपुरा। किसान कर्ज माफी समागम दौरान हलका संगरूर के विधायक विजयइंद्र सिंगला ने गांव रामपुरा के स्कूल को अपग्रेड करने और खेल स्टेडियम की मांग की, जिस पर वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने रामपुरा के स्टेडियम के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र की अन्य मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।

फोटो:12एसजीआरपी03:संगरूर के गांव रामपुरा में कर्ज माफी समागमदौरान किसानों को कर्ज माफी के सर्टिफिकेट बांटते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed