फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   40 thousand taken by threatening to kill woman and child in Jagraon

घर पर मंदिर क्यों बनाया: पगड़ीधारी ने महिला को धमकाया, बोला- 50 हजार दे वरना बच्चे और तुझे तलवार से काट दूंगा

Thu, 24 Oct 2024 05:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Oct 2024 05:58 PM IST
सार

पंजाब के जगरांव में पगड़ीधारी ने एक महिला और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि घर पर मंदिर क्यों बनाया है। अगर मंदिर को बंद नहीं करना है तो उसे 50 हजार रुपये दो।

विज्ञापन
40 thousand taken by threatening to kill woman and child in Jagraon
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जगरांव में एक महिला और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उससे 40 हजार रुपये ले लिए। घटना जगरांव के मोहल्ला अजीत नगर की है। जहां एक घर में बने माता चिंतपूर्णी मंदिर को बंद करवाने के नाम पर पगड़ीधारी आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर धावा बोल दिया। इतना ही आरोपियों ने महिला की गर्दन पर तलवार रख कर उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर पैसे मांगने मांगे। महिला ने जान बचाने के लिए आरोपियों को 30 हजार नकद और 10 हजार गूगल पे दे दिए, लेकिन मामला यहीं नहीं थम। आरोपियों ने दोबारा महिला को धमकाना शुरू कर दिया है और अब आरोपी उससे और पैसों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


महिला ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर थाना सिटी में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी समेत उसके साथियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान इकवाल सिंह निवासी डल्ला रोड कोठे राहला जगरांव और उसके अज्ञात साथी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाना सिटी के एसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला सुखविंदर कौर ने पुलिस को दी  शिकायत में बताया कि मोहल्ले में उनके दो घर हैं। एक घर में वह परिवार के साथ रहती है और दूसरे घर पर उन्होंने चिंतपूर्णी मंदिर बनाया हुआ है। जहां पर मोहल्ला निवासियों समेत शहर भर से लोग माथा टेकने के लिए आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन पर तलवार रख धमकाया
कुछ दिन पहले शाम के समय वह अपने छोटे बेटे के साथ घर पर थी। इसी दौरान हाथों में तलवारें लिए कुछ पगड़ीधारी उनके घर में घुस आए और कहने लगे घर पर माता का मंदिर क्यों बनाया है। इस मंदिर को बंद करवाना है, अगर बंद नहीं करना चाहते तो पैसे दे। महिला ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी और उसके साथी ने तलवार निकालकर उसकी गर्दन पर रखकर 50 हजार रुपये मांगने शुरू कर दिए। आरोपियों ने धमकी दी कि पैसे न देने पर उसे और उसके बेटे को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। 


20 हजार रुपये और मांग रहा आरोपी
पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए कहा कि उसका पति घर नहीं है। उसके आने के बाद वह पैसे दे देंगे। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। अगले दिन सुबह आरोपी दोबारा उनके घर पर आकर फिर से तलवार निकालकर कहने लगा कि वह पैसे लेने आया है। उन्होंने डर के मारे आरोपी को 30 हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये के गूगल पे किए। महिला ने आरोपी को 40 हजार देकर अपनी जान बचाई। अब फिर आरोपी उन्हें डरा धमकाकर 20 हजार रुपये और मांग रहा है। पैसे न देने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने महिला की शिकाकत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी गिरफ्तार नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed