फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थल के सौंदर्यकरण में देरी, लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थल के सौंदर्यकरण में देरी, लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Wed, 24 Apr 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थल के सौंदर्यकरण में देरी, लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान
विज्ञापन

शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थल के सौंदर्यीकरण में देरी पर भड़के संगठन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शहीद-ए-आजम भगत सिंह व राजगुरु के साथ शहादत देने वाले महान शहीद सुखदेव थापर की लुधियाना के नौघरा स्थित जन्म स्थल के सौंदर्यीकरण में देरी व चौड़ा बाजार से सीधा रास्ता न मिलने से शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट खफा है। ट्रस्ट और एक दर्जन से ज्यादा सम वैचारिक संगठनों ने लोकसभा चुनाव का बायकाट की घोषणा की।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक थापर ने लोकसभा चुनाव के बायकाट के फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के 70 दशक बाद भी केंद्र व राज्य में समय-समय पर सत्तसीन हुए नेताओं ने शहीद सुखदेव थापर के स्थल को विरासत के रुप में संभालने के बड़े-बड़े वादे किए। यह वादे कागजी कार्यवाही तक ही सीमित रहे। हकीकत में वादों को जमीन पर सिद्ध करने के लिए एक भी कदम आगे नहीं बढ़ाया गया।
विज्ञापन

मौजूदा सरकार पर बरसते हुए शहीद सुखदेव थापर के वंशजो ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद सुखदेव थापर स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ की जारी की गई राशि पर जिला प्रशासन के अधिकारी सांप की तरह कुंडली मार कर बैठे है। इतनी बड़ी राशि को हड़पने के लिए जिला व निगम प्रशासन तरह-तरह के बहाने बना कर सौंदर्यीकरण के रास्ते में दिक्कतें खड़ी कर रहा है। इससे दुखी होकरसंगठनों ने आगामी लोकसभा चुनाव के बायकाट का फैसला किया है। बायकाट का फैसला तब तक जारी रहेगा जब तक शहीद सुखदेव थापर के स्मारक के सौंदर्यीकरण नहीं हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed