{"_id":"5acf8d4e4f1c1b833d8b4b88","slug":"31523551566-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने लगाया लुधियाना डिप्टी कमिश्रर कार्यालय के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने लगाया लुधियाना डिप्टी कमिश्रर कार्यालय के बाहर धरना
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना
लुधियाना। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की ओर से संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में कार्य बाधित किए जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एक दिन का उपवास धरना दिया। जिला भाजपा लोकसभा हलका लुधियाना की ओर से जिलाधीश कार्यालय के बाहर जिला अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा, भाजपा पंजाब के महासचिव जीवन गुप्ता, राजिंदर भंडारी, सतपाल गोसाईं, अकाली दल के जिला अध्यक्ष रंजीत ढिल्लों, पंजाब सचिव रेनू थापर, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा, पूर्व मंत्री व विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने कहा कि सर्वोत्तम पंचायत में देश के उज्जवल भविष्य के लिए निजी चर्चा होनी चाहिए। वहीं विपक्ष अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों से भागते हुए संसद समय में विवादित व समय नष्ट करने पर उतारू नजर आ रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप इस बार के सेशन में करीब 23 दिन संसद का समय बर्बाद हुआ। इसका विपरीत प्रभाव देश की जनता पर पड़ता है। इस दौरान भाजपा के सीनियर नेता कमल, जिला उपाध्यक्ष परमिंदर मेहता, संजय कपूर, राजेश्वरी गोसाईं, महासचिव जतिंदर मित्तल, शक्ति शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर आरडी शर्मा, अरुणेश मिश्रा, डॉ. सुभाष वर्मा, सुखविंदर सिंह ग्रेवाल, गुरदीप गोशा, रविंदर, डॉ. सतीश कुमार, अंकुश धीर भी मौजूद थे।