{"_id":"610138bb8ebc3e587d73b5fc","slug":"28-lakh-cheated-in-the-name-of-contract-marriage-ludhiana-news-pkl421576936","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट्रैक्ट मैरिज के नाम पर 28 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट्रैक्ट मैरिज के नाम पर 28 लाख ठगे
विज्ञापन
हलवारा। कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के जरिये ससुराल पक्ष के 28 लाख रुपये खर्च करवाकर स्टडी वीजा पर कनाडा पहुंची युवती ने पति से नाता तोड़ दिया। युवती की पढ़ाई पूरी होने के बाद कनाडा में काम करने के लिए वर्क परमिट भी मिल गया, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों से मुकरते हुए उसने अपने पति को वहां बुलाने से साफ इनकार कर दिया। थाना सदर रायकोट में अब पीड़ित पति जगरूप सिंह वासी महेरनां कलां की शिकायत पर जैसमीन कौर वासी अजीत नगर चक्क प्लाट अदोहा जिला कुरुक्षेत्र के खिलाफ धारा 420 और 406 आईपीसी के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। जैसमीन इन दिनों कनाडा में सेटल है और पुलिस ने शिकायत पर दो साल के बाद मुकद्दमा दर्ज किया है।
पीड़ित जगरूप सिंह ने 30 जुलाई 2019 को एसएसपी ग्रामीण लुधियाना को शिकायत दी थी। करीब एक साल बाद जिला 20 मई 2020 को डीएसपी रायकोट ने जांच शुरू की और अब जाकर मुकद्दमा दर्ज हो पाया है। शिकायत के मुताबिक 4 नवंबर 2015 को उसकी शादी जैसमीन कौर के साथ हुई थी। यह एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज थी। जगरूप के परिवार ने जैसमीन को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने का खर्च उठाना था बदले में जैसमीन ने जगरूप को कनाडा सेटल करवाना था। जगरूप ने बताया कि उसके परिवार ने कॉन्ट्रैक्ट की शर्त के अनुसार जैसमीन कौर को कनाडा भेजा।
जैसमीन की पढ़ाई पूरी होने से लेकर उसे वर्क परमिट मिलने तक उनके 28 लाख रुपये खर्च हो गए। वर्क परमिट मिलने के बाद जैसमीन ने रिश्ता ही तोड़ लिया। फोन कॉल और मैसेज तक का जवाब देना बंद कर दिया। जगरूप ने कहा है कि कॉन्ट्रैक्ट में साफ लिखा था कि उसे कनाडा बुलाने के बाद दोनों अगर साथ न रहना चाहे तो वहां तलाक ले सकते हैं। इसके बावजूद साजिश रच कर धोखा किया गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत की थी जिसकी जांच डीएसपी रायकोट ने की। अभी सिर्फ जैसमीन कौर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है, जांच में अन्य तथ्य सामने आने पर कुछ और लोगों को भी नामजद किया जा सकता है।