{"_id":"5ccf0b9cbdec22070d458cee","slug":"21557072796-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी होजरी फैक्टरी में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी होजरी फैक्टरी में आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। काकोवाल रोड स्थित गुरु कृपा सोसायटी की होजरी फैक्टरी सौरव निटवेयर में रविवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। फैक्टरी के ऊपर ही मालिक की रिहायश थी। आग की सूचना मिलते ही फैक्टरी में काम करने वाला वर्कर और सभी लोग मुश्किल से बाहर निकले। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद एक के बाद एक छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। छह गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह से फैक्टरी में पड़ा लाखों रुपये का सामान और मशीनें जल गई।
मालिक सौरव कुमार ने बताया कि उनकी फैक्टरी में होजरी गुड्स बनाए जाते है। फैक्टरी के ऊपर ही उनके बड़े भाई परिवार सहित रहते है। देर रात को फैक्टरी में एक वर्कर काम कर रहा था। सुबह साढ़े तीन बजे शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते धुआं निकलने लगा। इसी दौरान फैक्टरी वर्कर ने शोर मचाया। इसके बाद सौरव के भाई परिवार सहित बाहर निकला और वर्कर को भी बाहर निकाला। लपटे देखकर आसपास के लोग भी बाहर आ गए। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इस पर छह दमकल गाड़ियां वहां पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाना शुरू किया। सौरव के मुताबिक आग की वजह से फैक्टरी में पड़ी लाखों रुपये का माल और मशीनें जल गईं।