फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   महिला जेल में सेहत जांच कैंप के दौरान 203 महिलाओं ने कराया चेकअप

महिला जेल में सेहत जांच कैंप के दौरान 203 महिलाओं ने कराया चेकअप

Tue, 21 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
महिला जेल में सेहत जांच कैंप के दौरान 203 महिलाओं ने कराया चेकअप
महिला जेल में 203 महिलाओं ने कराया चेकअप
विज्ञापन

-जिला और सेशन जज गुरबीर सिंह ने लिया कैंप का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। आपराधिक मामलों में महिला जेल में बंद महिला हवालाती और कैदियों की सेहत सुरक्षा को देखते हुए जिला कानूनी सेवा अथॉर्टी ने मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इसमें 203 हवालाती और कैदी महिलाओं और नौ बच्चों की जांच की गई। इस कैंप का जायजा लेने के लिए जिला कानूनी सेवा अथॉर्टी लुधियाना के चेयरमैन कम जिला सेशन जज गुरबीर सिंह पहुंचे। जिला सेशन जज गुरबीर सिंह ने बताया कि इस कैंप में महिला रोग, दांत, जरनल मेडिसिन, सर्जरी, मेडिसन, आंख, चमड़ी और अन्य रोग की जांच के माहिर डाक्टर लगाए गए हैं। इनकी तरफ से जेल में बंद कैदियों और हवालातियों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि यहां बंद महिलाओं के मेडिकल संबंधी अक्सर समस्या पेश आती थी। इसके अलावा चल रहे बरसात के मौसम में कई बीमारियों से पीड़ित हो गई थी। जिसे ध्यान में रखते हुए इस कैंप का आयोजन करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस कैंप में जो भी बीमारी पीड़ित सामने आएंगे उनके इलाज के लिए प्रयास किए जाएंगे। इनका इलाज सरकारी अस्पताल में करवाया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो मजीरों का इलाज निजी अस्पताल से भी करवाया जाएगा। इस कैंप के साथ इन्हें काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर हाजिर सेहत विभाग के डाक्टरों को हिदायत करते महिला जेल में कैदियों और हवालाती महिलाओं की अलग अलग कारणों के चलते काऊंसिलिंग करने के लिए महिला काऊंसलर तैनात किए जाए। इसके अलावा सप्ताह बाद या फिर 15 दिन बाद मनोरोग बारे माहिर डाक्टरों की विजिट को भी यकीनी बनाया जाए। उन्होंने मुश्किलें भी पूछी और उन्हें हल करने का भरोसा भी दिया। उन्होंने जेल में उपलब्ध सहूलियतों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed