फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संगरूर में कैप्टन दिखे अपने पुराने अंदाज में

संगरूर में कैप्टन दिखे अपने पुराने अंदाज में

Wed, 24 Apr 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में कैप्टन दिखे अपने पुराने अंदाज में
संगरूर में कैप्टन दिखे अपने पुराने अंदाज में
विज्ञापन

बादल परिवार और आम आदमी पार्टी रही निशाने पर
कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों का नामांकन पत्र दाखिल कराने संगरूर पहुंचे कैप्टन
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। बुधवार संगरूर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए और उन्होंने अपने संबोधन में बादल परिवार और आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए उन पर जमकर बरसे। कैप्टन संगरूर लोक सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों का नामांकन पत्र दाखिल करवाने आए थे और पैलेस में जनसभा कर रहे थे।
बादल परिवार पर बरसते हुए कैप्टन ने कहा कि सुखबीर बादल फिरोजपुर और हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से चुनाव लड़ रही हैं। वे दोनों सीटों पर जाएंगे और इन्हें हराकर आएंगे। क्योंकि अब तक बादल परिवार पंथ के नाम पर वोट लेता रहा है किंतु अब लोगइनकी बातों में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय मंत्री रही किंतु एक बार भी संसद में उठकर पंजाब के लिए कुछ नहीं मांगा और जब हमने केंद्र के समक्षकोई मांग रखी तो उसमें भी अपनी हामी नहीं भरी। उन्होंने ऐलान किया कि एसजीपीसी चुनावमें जो भी दल अकाली दल को टक्कर देगा, उसका हम डटकर साथ देंगे। क्योंकि बादल परिवारने एसजीपीसी पर अपना कब्जा जमा रखा है। केंद्र की मोदी सरकार को आडे हाथों लेते उन्होंनेकहा कि जीएसटी और नोटबंदी के कारण हुई परेशानी को लोग भुले नहीं हैं और चुनाव में मोदीसरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कैप्टन ने कहा किभगवंत मान सिर्फ चुटकले सुना सकता है किंतु वह पार्टी नहीं चला सकता। इस बार लोग उसके चुटकले सुनकर उसकी बातों में नहीं आएंगे और उसे चुनाव में सबक सिखाएंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, कैबिनट मंत्री विजयइंद्र सिंगला, रजिया सुलताना, धूरी के विधायक दलवीर सिंह गोल्डी, माई रूप कौर बागड़िय़ा, अजैब सिंह रटौल सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।
विज्ञापन

------------------------
मंच पर दिखे जसविंदर धीमान, सभी हुए हैरान
संगरूर। लोक सभा सीट संगरूर से टिकट न मिलने से खफा हुए हलकाअमरगढ़ से विधायक सुरजीत सिंह धीमान के भतीजे जसविंदर सिंह धीमान बुधवार को कैप्टनअमरिंदर सिंह की आमद पर रखी रैली में मंच पर दिखाई दिए तो सभी हैरान हो गए। जसविंदरधीमान ने कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों के गले मिलकर सामने बैठे कार्यकर्ताओंका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि टिकट न मिलने से नाराज जसविंदर सिंह धीमान लगातारअपना विरोध कर रहे थे। यहां तक कि आजाद चुनाव लडने का मन भी बना रहे थे किंतु बुधवारको कैप्टन अमरिंदर सिंह की आमद पर वह रैली स्थल पर पहुंचे और पार्टी व प्रत्याशी केसाथ सभी गिले शिकवे मिटाने की बात कहते हुए कहा कि ओबीसी बिरादरी की कुछ मांगें थीजिन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव के बाद पूरी करने का भरोसा दिलाया है।
-----------------------
फोटो:24एसजीआरपी01:संगरूर में संबोधन करते हुए कैप्टन अमरिंदरसिंह।
----------------------
जसवीर सिंह भट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed