फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भारत बंद को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

भारत बंद को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

Sun, 01 Apr 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने कसी कमर
बंद को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के किए प्रबंध, कई जगह निकाला फ्लैग मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के फैसले के बाद दलित समुदाय व अन्य दलों की ओर से दो अप्रैल को भारत बंद के दिए आह्वान के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त कर लिए हैं। जिला संगरूर में अमन शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से से फ्लैग मार्च भी निकाले गए।
खनौरी के एसएचओ प्रितपाल सिंह और मूनक के एसएचओ रमनदीप सिंहके नेतृत्व में पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। लोगों को बंद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि किसी को भी अमन कानून भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोग बिना किसी खौफ के अपने रोजमर्रा के कामकाज पर जा सके, इसलिए फ्लैग मार्च निकाला गया है।
विज्ञापन

सुनाम में एक समागम में पहुंचे एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि जिस मामले को लेकर देश बंद का आह्वान किया गया है, में अदालत में पटीशन दायर है और उक्त फैसला अंतिम नहीं है। उन्होंने सभी से अपील की है कि भाईचारक एकता का प्रमाण देते हुए लोग किसी की भावना को आहत नहीं करेंगे। यदि किसी शरारती तत्व ने सिर उठाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:01एसजीआरपी01ए:संगरूर के खनौरी में फलैग मार्च निकालते पुलिस।
फोटो:01एसजीआरपी01बी: सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed