फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   2 passengers died after falling from the train

Ludhiana News: ट्रेन से गिरकर 2 यात्रियों की मौत, रातभर पटरी किनारे पड़े रहे शव

Wed, 17 Jul 2024 09:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
2 passengers died after falling from the train
किसी को भनक तक नहीं लगी, दिन चढ़ने पर जीआरपी ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना-अमृतसर। दिल्ली रेलवे लाइन पर चांवा स्टेशन के पास मंगलवार देर रात चलती ट्रेन से गिरकर 2 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के शव रातभर पटरी किनारे पड़े रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। अंधेरा छंटने पर किसी रेलकर्मीं ने पटरी के पास शव पड़े देख चांवा के स्टेशन मास्टर को सूचित किया।

सूचना के बाद स्टेशन मास्टर ने बुधवार सुबह 4 बजे के करीब जीआरपी को मीमो जारी की। इसके बाद जीआरपी ने मौके पर आकर मामले की जांच और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। रेलवे ट्रैक के बीच एक शव पड़ा था, जबकि दूसरा शव ट्रैक से बाहर पड़ा हुआ था। मृतकों के पास से कोई शिनाख्ती कागजात नहीं मिलने के कारण उनके नाम पते और वारिसों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। जीआरपी ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए। जीआरपी की तरफ से बुधवार देर शाम तक मामले की जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed