फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   2 farmer sucide, loan tension, bad news, batinda

कर्ज से परेशान दो किसानों ने दी जान

Wed, 30 Mar 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 30 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
2 farmer sucide, loan tension, bad news, batinda
आत्महत्या
जिले के गांव बगेहर मोहब्बत और सींगों मंडी के दो किसानों ने आर्थिक तंगी व कर्ज से तंग आकर खुदकुशी कर ली। किसानों की पहचान बलविंदर सिंह (50) और अंग्रेज सिंह (38) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


किसान बलविंदर सिंह के पास कुल 21 कनाल जमीन थी। इसमें से उसने 18 कनाल जमीन कर्ज उतारने व महंगाई के चलते परिवार को पालने के लिए बेच दी। उसके पास सिर्फ तीन कनाल जमीन थी जिसपर खेती कर वह परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी नरमे की फसल खराब हो गई थी जिससे उसपर लाखों का कर्ज हो गया था। इससे परेशान होकर सोमवार रात उसने फंदा लगा लिया। बलविंदर की छोटी बेटी का विवाह भी होने वाला है जिसके कारण वह चिंतित था।
विज्ञापन


वहीं गांव सीगों के किसान अंग्रेज सिंह ने भी कर्ज से परेशान होकर जहर निगलकर जान दे दी। किसान के पास पांच एकड़ ठेके पर जमीन थी जिसमें र्बोई गई नरमे की फसल बरबाद हो गई थी। उसपर सात से आठ लाख रुपये का कर्ज था। सरकार की ओर से मिलने वाला मुआवजा भी उसे नहीं मिला था। इसके कारण वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के आदेश कागजों तक सीमित
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने खुदकुशी करने वाले किसानों के परिवार को सहायता देने के लिए एक नई पॉलिसी के तहत प्रदेश के हर जिले के डीसी को आदेश दिए थे कि जिस दिन कोई भी किसान खुदकुशी करे उसी दिन उसके परिवार को मुआवजा जिला प्रशासन की ओर से दिया जाए पर ऐसा नहीं हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान का कहना है कि मुख्यमंत्री के आदेश सिर्फ जिला प्रशासन ने कागजों तक ही सीमित रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed