फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   1984 Riot victims protest against amarinder singh raja warring in Ludhiana

Ludhiana: नामांकन करने जा रहे राजा वड़िंग को दंगा पीड़ितों ने दिखाए काले झंडे, कहा-आखिर मेरा विरोध क्यों

Mon, 13 May 2024 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 05:10 PM IST
सार

सिख कत्लेआम पीड़ित वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान सुरजीत सिंह और बीबी गुरदीप कौर की तरफ से राजा वड़िंग की गाड़ी का घेराव करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की तरफ से उन्हें आगे नहीं आने दिया गया।

विज्ञापन
1984 Riot victims protest against amarinder singh raja warring in Ludhiana
राजा वड़िंग का विरोध करते दंगा पीड़ित। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना लोकसभा से प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को साथ ले परिवार सहित डीसी दफ्तर पहुंच अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले बलकौर सिंह के साथ ही पंजाब कांग्रेस प्रधान लुधियाना से विशेष हेलीकाप्टर से रोपड़ पहुंचे और उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र सिंगला का नामांकन दाखिल करवाया। 
विज्ञापन


सुबह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद परिवार सहित राजा वड़िंग जगरांव पुल के पास स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी की पूजा की और आशीर्वाद लिया। नामांकन दाखिल करने के बाद राजा वड़िंग विरोधियों पर खूब बरसे और लुधियाना के लोगों से एक बार मौका मांगा ताकि वह लुधियाना के मसलों की आवाज संसद तक पूरी अच्छी तरह से उठा सके। इस दौरान उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के लिए इंसाफ और गैंगस्टरों को खत्म करने की भी बात कहीं।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस प्रधान पीएयू में चॉपर से उतरने के बाद सीधे परिवार सहित डीसी दफ्तर पहुंचे, जहां रास्ते में दंगा पीड़ितों ने उनका विरोध किया। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का 84 दंगा पीड़ितों ने काली झंडियां दिखा कर विरोध किया। सिख कत्लेआम पीड़ित वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान सुरजीत सिंह और बीबी गुरदीप कौर की तरफ से राजा वड़िंग की गाड़ी का घेराव करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की तरफ से उन्हें आगे नहीं आने दिया गया। सुरजीत सिंह और बीबी गुरदीप कौर ने बताया कि कमलनाथ जो सिख कत्लेआम का मुख्य आरोपी है उसे राजा वड़िंग ने क्लीन चिट देकर सिखों के जख्म पर नमक छिड़का है। इंदिरा गांधी की मां तुझे सलाम वाली टी शर्ट डाल कर बताया कि सिखों के दुश्मन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने के बाद राजा वड़िंग ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि उनका ही विरोध क्यों किया जा रहा है। वह एक सिख परिवार से हैं और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को मानते हैं। जब 84 के दंगे हुए थे उस समय उनकी उम्र सिर्फ छह साल थी। 84 की घटना का उन्हें भी दुख है और उस समय उन्हें पूरी तरह से होश भी नहीं था। यह सब विरोध कोई और नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियां करवा रही हैं। अगर 84 की घटना के पीड़ितों को कोई बात करनी है तो वह जरूर आ सकते हैं, बैठकर हर बात का हल निकल सकता है। अगर लुधियाना के लोग उन्हें संसद तक पहुंचने का मौका देते हैं तो वह संसद में भी मसला उठाने को तैयार हैं और इसका हल निकलवाने के लिए भी तैयार हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने बैंस ब्रदर्स का भी पार्टी में स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी के दरवाजे हर उस व्यक्ति के लिए खुले हैं जो पंजाब का भला चाहता है।


सरकार ने किसी भी जगह नहीं दिया साथ: बलकौर सिंह
राजा वड़िंग के साथ पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वह शुरू से ही कांग्रेस के साथ चलते हैं। कांग्रेस नेताओं की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि बेटे की मौत पर इंसाफ जरूर दिलाया जाएगा। खुद राहुल गांधी से उनकी बात हुई है और उन्होंने उनका दर्द समझा है और इंसाफ का आश्वासन दिया है। राजा वड़िंग परिवार से उनके पुराने रिश्ते हैं तो वह शुरू से ही आते-जाते हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से उन्हें बेटे की मौत पर कोई भी साथ नहीं दिया जा रहा। बेटे की हत्या का मास्टरमाइंड जेल से वीडियो कॉल कर रहा है, इंटरव्यू दे रहा है। लारेंस जेल में बैठ कर रोजाना किसी न किसी के डेथ वारंट इश्यू कर रहा है, सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। रोजाना किसी व्यापारी को कारोबारी को मरवाया जा रहा है, मगर उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वह जेल में बैठा सारा अपना धंधा चला रहा है, मगर सरकार के पास कोई सबूत नहीं है। दो साल से ऊपर का समय होने वाला है और सरकार पूरी तरह से फेल है। अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो कानून को सुधारने की जरूरत होगी जिसका उन्हें आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed