{"_id":"5cd2ff2abdec22073706c00c","slug":"191557331754-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल से बंद पड़ी फैक्टरी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल से बंद पड़ी फैक्टरी में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। महानगर के कल्यान नगर इलाके में पिछले दस साल से बंद पड़ी होजरी फैक्टरी में बुधवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। आस-पास के लोगों को जब पता लगा तो उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दो घंटे के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।
कल्यान नगर इलाके में नवीन निटवेयर फैक्टरी दस साल से बंद पड़ी है। फैक्टरी के अंदर सामान पड़ा हुआ है। फैक्टरी में ताला लटका रहता है। कोई सामान की देख रेख करने भी नहीं आता। बुधवार की सुबह फैक्टरी के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जब लोगों ने अंदर देखा तो आग की लपटे दिखाई दे रही थी। लोगों ने छत के रास्ते आग पर पानी डाला और काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मालिक नवीन कुमार ने बताया कि फैक्टरी बंद पड़ी होने के कारण कोई आता जाता नहीं था। अंदेशा है कि शार्ट सर्किट होने से फैक्टरी में आग लगी है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता लगाया जाएगा कि आग कैसे लगी है।