फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंचायती चुनाव के लिए भी लोक इंसाफ पार्टी ने की तैयारी शुरु

पंचायती चुनाव के लिए भी लोक इंसाफ पार्टी ने की तैयारी शुरु

Tue, 07 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
पंचायती चुनाव के लिए भी लोक इंसाफ पार्टी ने की तैयारी शुरु
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी ‘लिप’
विज्ञापन

साफ छवि वाले प्रत्याशियों को बाहर से समर्थन करेगी लोक इंसाफ फाटी
विधायक बैंस ने पंचायत चुनाव के लिए किया शुरू बैठकों का सिलसिला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोक इंसाफ पार्टी अब पंचायत चुनाव के लिए भी तैयारी कर रही है। लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने पंचायत चुनाव संबंधी मीटिंगों का दौर शुरू कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में कई जगहों पर वह सीधे तौर पर उम्मीदवार को पार्टी चिन्ह लेटर बाक्स पर चुनाव लड़ाएंगे और कई जगह ऐसी है जहां साफ छवि वाले उम्मीदवार को बाहर से समर्थन दिया जाएगा। इस संबंधी उन्होंने अमरगढ़ हल्का के पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के साथ मीटिंग भी की।
लोक इंसाफ पार्टी ने पिछली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ मिल कर छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिर्फ दोनों बैंस भाई ही चुनाव जीते। चार जगहों पर पार्टी के उम्मीदवारों को अच्छा रिस्पांस मिला। सभी हल्कों में लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार बीस से तीस हजार वोट लेने में सफल रहे। नगर निगम चुनाव में भी लोक इंसाफ पार्टी ने आम आदमी पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ा। इसमें लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवारों को सात वार्डों और आप को एक वार्ड में जीत हासिल हुई। अब लोक इंसाफ पार्टी ने पंचायत चुनाव में भी उतरने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने बताया कि हल्का इंचार्ज जिस इलाके में हैं, उन्हें पंचायत चुनाव के लिए तैयारी करने के लिए कहा गया है और जिस जगह पर लोक इंसाफ पार्टी में अच्छे उम्मीदवार है, उन्हें तो मैदान में उतारा ही जाएगा, साथ ही कई इलाके ऐसे हैं, जहां ब्लाक समिति और जिला परिषद में खड़े होने वाले अच्छे उम्मीदवारों को लोक इंसाफ पार्टी समर्थन बाहर से देगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लोक इंसाफ पार्टी में करीब साठ सरपंच है। हल्का अमरगढ़ की मीटिंग में इंचार्ज जसवंत सिंह गज्जनमाजरा शामिल हुए और उन्होंने आने वाले समय में पंचायत चुनाव के लिए चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ हल्का उतरी के इंचार्ज रणधीर सिंह सीबिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed