फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पावरकॉम द्वारा कृषि फीडरों पर लगाए मीटरों का किसानों को कोई बिल नहीं आऐगा -बिजली मंत्री

पावरकॉम द्वारा कृषि फीडरों पर लगाए मीटरों का किसानों को कोई बिल नहीं आऐगा -बिजली मंत्री

Mon, 28 May 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पावरकॉम द्वारा कृषि फीडरों पर लगाए मीटरों का किसानों को कोई बिल नहीं आऐगा -बिजली मंत्री
किसानों को मिलती रहेगी मुफ्त बिजली: कांगड़
विज्ञापन

निशुल्क बिजली का अनुमान लगाने के लिए लगाए जा रहे मीटर
बिजली मंत्री ने गांव दयालपुरा भाईका में संगत दर्शन कर समस्याएं सुनीं
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सूबे के बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने सोमवार को कहा कृषि फीडरों पर लगाए मीटरों का किसानों को कोई बिल नहीं आऐगा। सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए वचनबद्ध है। कांगड़ गांव दयालपुरा भाईका में संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बिजली वितरण के दौरान पेश आ रहे घाटे का अनुमान लगाने के लिए मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर पंजाब स्टेट बिजली रेगुलेटरी कमीशन के आदेशों के अनुसार लगाए जा रहे हैं, जिससे किसानों को मुफ्त दी जाने वाली बिजली का भी सही अनुमान लगाया जा सकेगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह पावरकॉम के कर्मचारियों का इस काम में साथ दें। कुछ राजनैतिक पार्टियों की ओर से इन मीटरों संबंधी किएजा रहे गलत प्रचार को सिरे से नकारते हुए कांगड़ ने कहा कि यदि इस संबंधी कोई भी परेशानी आती है तो किसान उनके साथ सीधा संबंध कायम कर सकते हैं।
विज्ञापन

संगत दर्शन के दौरान कांगड़ ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही हल किया। उल्लेखनीय है कि पावरकॉम ने पश्चिम जोन के जिलों बठिंडा, फरीदकोट, फिऱोजपुर और श्री मुक्तसर साहिब के कृषि फीडरों पर 100 प्रतिशत मीटर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। पश्चिम जोन अधीन 19 कृषि फीडर पड़ते हैं, जिनमें 4075 मीटर लगाए गए हैं। यह फीडर 66 केवी, 220 केवी और 132 केवी ग्रिडों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed