{"_id":"5ac3b0c34f1c1bc3618b5497","slug":"191522774211-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूरी में प्रितपाल शर्मा का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूरी में प्रितपाल शर्मा का अंतिम संस्कार
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूरी में प्रितपाल शर्मा का अंतिम संस्कार
विधायक सिंगला और गोल्डी ने परिवार के साथ जताया दुख
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
इराक में आईएसआईएस आतंकवादियों की ओर से मारे गए धूरी निवासी प्रितपाल शर्मा का मंगलवार को धूरी स्थित रामबाग स्वर्गधाम में पूरी धार्मिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें मुखाग्नि उनके बेटे नीरज शर्मा ने दिखाई। प्रितपाल शर्मा को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी तादाद में शहरवासियों समेत धूरी और संगरूर से विधायक पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ दुख व्यक्त किया।
विधायक विजयइंद्र सिंगला और विधायक दलबीर सिंह गोल्डी ने परिवार के साथ दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रितपाल शर्मा के पारिवारिक सदस्यों को वित्तीय सहायता के तौर पर पांच लाख और योग्यता के आधार पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है।
उन्होंने कहा कि नौजवानों को गुमराह करके विदेश भेजने के नाम पर आर्थिक शोषण करने वाले फर्जी ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ राज्य सरकार सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को बीते सालों से 20 हजार रुपये महीना मदद दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को भी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने परिवार वालों को भविष्य में भी सरकार की तरफ से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिलाया। इस दौरान एसडीएम धूरी अमरेश्वर सिंह, डीएसपी धूरी अकाशदीप सिंह औलख के अलावा बड़ी तादाद में धार्मिक, सामाजिक जत्थेबंदियों के नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो:03एसजीआरपी01: धूरी में प्रितपाल शर्मा के अंतिम संस्कार की तस्वीर।