फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ग्रामीण श्रमिकों की आर्थिक हालत सुधरने को सरकार गंभीर

ग्रामीण श्रमिकों की आर्थिक हालत सुधरने को सरकार गंभीर

Thu, 23 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण श्रमिकों की आर्थिक हालत सुधरने को सरकार गंभीर
ग्रामीण श्रमिकों के कर्ज माफ करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सर्किट हाउस में वीरवार को सूबा सरकार की उच्चस्तरीय विधायकों एवं अधिकारियों की कमेटी ने पंजाब खेत मजदूर सभा एवं कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों से बैठक की। इसकी अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन सुख सरकारिया एवं कुलजीत सिंह नागरा ने की। इस दौरान गांवों में रह रहे श्रमिकों की मुश्किलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद कमेटी ने कहा कि इन श्रमिकों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने ग्रामीण श्रमिकों की हर समस्या के बारे में कमेटी को जानकारी दी। साथ ही मांग की कि इन श्रमिकों के कर्ज भी माफ किए जाएं। इनकी आत्महत्याएं रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाएं। आत्महत्याएं कर चुके खेत मजदूरों के परिजनों को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए दस-दस लाख रुपये की सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इसके अलावा भी श्रमिकों की कई दिक्कतों के बारे पदाधिकारियों ने कमेटी को अवगत कराया। कमेटी ने भरोसा दिलाया कि उनके सुझावों पर अमल के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान गुलजार सिंह गोरिया और राम सिंह नूरपुरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed