फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आदर्श स्कूल के अध्यापकों ने प्रिंसिपल दफ्तर के सामने लगाया धरना

आदर्श स्कूल के अध्यापकों ने प्रिंसिपल दफ्तर के सामने लगाया धरना

Tue, 07 May 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
आदर्श स्कूल के अध्यापकों ने प्रिंसिपल दफ्तर के सामने लगाया धरना
संगरूर। सात महीनों से वेतन न मिलने से परेशान एसयूएस आदर्श स्कूल बालद खुर्द के अध्यापकों ने मंगलवार को प्रिंसिपल दफ्तर के सामने धरना देकर नारेबाजी की। धरने में हंगामा हो गया और स्कूल मैनेजमेेंट की अध्यापकों से तकरार हो गई। इससे तीन अध्यापक बेहोश होकर गिर पड़े, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी अध्यापकों ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से इस स्कूल में नौकरी कर रहे हैं। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से पिछले सात महीनों से उन्हें वेतन नहीं दिया गया। इस संबंधी आज प्रिंसिपल व अध्यापकों में बैठक चल रही थी। अध्यापकों ने स्कूल मैनेजमेंट पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा नया मैनेजमेंट अध्यापकों का शोषण कर रहा है और अपने हक मांगने पर अध्यापकों को परेशान किया जाता है। वेतन की मांग कर रहे अध्यापकों की स्कूल मैनेजमेेंट व प्रिंसिपल के साथ तकरार हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस हंगामे में तीन अध्यापक घबराकर बेहोश हो गए, जिन्हें भवानीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही थाना भवानीगढ़ के प्रभारी प्रितपाल सिंह मौकेपर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, प्रिंसिपल चमनदीप कौर ने कहा कि वेतन के मामले को लेकर अध्यापकों के साथ बैठक में बातचीत चल रही थी। गर्मी अधिक होने की वजह से कुछ अध्यापक बेहोश हो गए। उन्होंने कहा कि मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed