फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गवर्नमेंट गल्र्ज स्कूल गांव गिल और गवर्नमेंट हाई स्कूल शेरपुर के बीच होगा फाइनल

गवर्नमेंट गल्र्ज स्कूल गांव गिल और गवर्नमेंट हाई स्कूल शेरपुर के बीच होगा फाइनल

Sat, 04 May 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
गवर्नमेंट गल्र्ज स्कूल गांव गिल और गवर्नमेंट हाई स्कूल शेरपुर के बीच होगा फाइनल
गर्ल्स स्कूल गिल और हाई स्कूल शेरपुर के बीच होगा फाइनल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लुधियाना बेसबॉल एसोसिएशन की ओर से गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 7वां सब-जूनियर डिस्ट्रिक्ट बेसबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें लड़कियों की आठ टीमें और लड़कों की 14 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान लड़कियों के मुकाबले में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव गिल ने खालसा बेसबॉल क्लब को 2-0 से, बीसीएम फोकल प्वाइंट ने जीएन बेसबॉल क्लब को 1-0 से, गवर्नमेंट हाई स्कूल शेरपुर ने गिल स्कूल बेसबॉल क्लब को 8-2 से, रयान इंटरनेशनल स्कूल ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कासाबाद को 13-0 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में गवर्नमेंट हाई स्कूल शेरपुर ने बीसीएम फोकल प्वाइंट को 9-6 से, गवर्नमेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल गांव गिल ने रयान इंटरनेशनल स्कूल को 11-1 से हराया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में रयान इंटरनेशनल स्कूल ने बीसीएम फोकल प्वाइंट को 1-0 से हराया। जबकि गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव गिल और गवर्नमेंट हाई स्कूल शेरपुर के बीच फाइनल मुकाबले रविवार को होगा। दूसरी तरफ लड़के के हुए मुकाबले में गुरु नानक माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलेवाल ने आरएस माडल क्लब को 9-0 से, आरएस मॉडल स्कूल ने जीएनआईपीएस को 5-2 से हराया। प्रतियोगिता में पहले दिन गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल माडल टाउन की प्रिंसिपल गुरवंत कौर गिल मुख्यातिथि मौजूद रही। उनके साथ पंजाब बेसबाल एसोसिएशन के सचिव सुखदेव सिंह औलख, लुधियाना बेसबॉल एसोसिएशन के प्रधान हरबीर सिंह गिल, प्रो. नीरु, कुलवंत कौर, रंजीत सिंह, रवी दत्त, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed