{"_id":"5c114015bdec2241563e4b41","slug":"181544634389-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस बचाओ, कारोबारी बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनेस बचाओ, कारोबारी बचाओ
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनेस बचाओ, कारोबारी बचाओ संगठन गठित
सरकारी विभागों से परेशान 53 व्यापारिक संगठन ने बनाया नया एसोसिएशन
संगठन जारी करेगा हेल्प लाइन नंबर, व्यापारी बता सकेंगे अपनी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चाहे केंद्र सरकार के विभाग हो या फिर राज्य सरकार के विभाग, अधिकारी व्यापारियों को चोर ही समझते है, जबकि देश की उन्नित में सबसे बड़ा योगदान व्यापारी डाल रहे है। अब व्यापारी सरकारी बाबुओं की मनमर्जी को सहन नहीं करेंगे। अगर किसी व्यापारी को किसी सरकारी विभाग के अधिकारी ने परेशान किया तो उसके खिलाफ सभी संगठन एकजुट होकर मोर्चा खोलेंगे।
यह फैसला बुधवार को लुधियाना में 53 व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर लिया है। नए बनाए संगठन को बिजनेस बचाओ, कारोबारी बचाओ का नाम दिया गया है। आने वाले दिनों में एसोसिएशन के 31 सदसयों का चुनाव होगा और व्यापारियों को लिए हेल्प लाइन नंबर जारी होगा। जिस पर कोई भी व्यक्ति किसी विभाग की शिकायत दे सकता है। अकालगढ़ मार्केट एसोसिएशन प्रधान गुरदीप गोशा ने कहा कि व्यापारी सबसे ज्यादा टैक्स देते है, लेकिन उन्हें सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया जा रहा। कभी आयकर, जीएसटी, एनजीटी, लेबर विभाग, निगम और पुलिस नाकाबंदी कर उन्हें परेशान किया जाता है। ऐसा कब तक सहा जाए।
सिलाई मशीन एसोसिएशन से जगबीर सोखी, पंजाब व्यापार मंडल प्रधान सुनील मेहरा ने कहा कि आयकर और जीएसटी के अधिकारी पुलिस के साथ छापामारी कर खौफ फैला रहे है, जो व्यापारी सही तरीके से टैक्स अदा कर रहे हं, उन्हें भी चोर समझा जाता है। नगर निगम अधिकारी एनजीटी के नाम पर कारोबारियों को धमका रहे है। जब यूनिट लगता है उस समय यह अफसर कहां सो रहे होते है। इस मौके पर एसी मार्केट एसोसिएशन चेयरमैन गुरचरण सिंह चन्न, सराफा एसोसिएशन से आनंद सिकरी, जसपाल बांगड़ एसोसिएशन प्रधान रमेश कक्कड़, बहादुरके रोड डाइंग एसोसिएशन प्रधान तरूण जैन बावा, फेडरेशन ऑफ स्माल इंडस्ट्री एसोसिएशन प्रधान बदीश जिंदल, लुधियाना निटवियर एसोसिएशन से अजीत लाकड़ा सहित कई एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।