फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब के फुटबॉल खिलाडिय़ों की अचिवमेंट अब आनलाइन

पंजाब के फुटबॉल खिलाडिय़ों की अचिवमेंट अब आनलाइन

Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के फुटबॉल खिलाडिय़ों की अचिवमेंट अब आनलाइन
पंजाब के फुटबॉल खिलाड़ियों की उपलब्धियां अब आनलाइन
विज्ञापन

इंडिया फुलबाल एसोसिएशन ने ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की, खिलाड़ियों को हो रहा फायदा
अमित कुमार
लुधियाना। खिलाड़ियों की ओर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताएं खेली जाती हैं। परंतु कई बार वह याद नहीं रख पाते कि उन्होंने कौन सी प्रतियोगिता कब और कहां खेली। इसके लिए आल इंडिया फुलबाल एसोसिएशन (एआईएफएस) की ओर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। जिसमें खिलाड़ियों की अचीवमेंट्स को डाला जाएगा, बल्कि खेल के दौरान हुई गल्तियों व मिले यलो या ग्रीन कार्ड संबंधी भी डिटेल डाली जाएगी। फुटबॉल एसोसिएशन पंजाब डेवलपमेंट अफसर हरदीप सिंह, ज्वाइंट सचिव विजय बाली व सचिव हरविंदर सिंह ने बताया कि अकसर खिलाड़ी अपनी अचीवमेंट को याद नहीं रख पाते। वहीं खिलाड़ियों को खेल के दौरान कितने यैलो व कितने ग्रीन कार्ड मिले हैं, इसकी भी जानकारी नहीं होती। इसलिए एआईएफएस की ओर से आनलाइन प्रक्रियां शुरू की गई है। जिसका नाम सीएमए (कांपीटिशन मैनेजमेंट सिस्टम) और सीआरएस (कंट्रोल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) रखा गया है। सीआरएस में रजिस्ट्रेशन के बाद ही सीएमएस में खिलाड़ियों का डाटा डाला जाएगा। जिसे कहीं खोल कर खिलाड़ियों की अचीवमेंट खेल के दौरान मिले कार्ड के बारे में जानकारी आसानी से हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया को दो महीने पहले ही शुरू किया गया है और किसी भी स्टेट में लागू न होकर पंजाब में पहली बार पूरी तरह से लागू किया गया है। आनलाइन प्रक्रिया में अब तक करीब 3000 खिलाड़ियों की सीआरएस में रजिस्ट्रेशन हो चुकी है।

अकादमियों व खिलाड़ियों को हो रहा फायदा
हरदीप सिंह ने बताया कि आनलाइन प्रक्रिया से अकादमियों व खिलाड़ियों को बहुत फायदा हो रहा है। खिलाड़ियों की डिटेल आनलाइन डालने की प्रक्रिया पंजाब फुटबाल एसोसिशन की है। इससे अकादमियों को खिलाड़ियों की डिटेल आसानी से हासिल हो रही है और खिलाड़ियों को अपने खेल के दौरान होने वाली गल्ेितयों को सुधारने का मौका मिल रहा है। वहीं रैफरी की भी आनलाइन ड्यूटी लगाई जा रही है। इसमें सभी कार्य पारदर्शी रूप से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed