फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गुरजोत सिंह और सुमनजीत कौर बेस्ट एथलीट घोषित

गुरजोत सिंह और सुमनजीत कौर बेस्ट एथलीट घोषित

Tue, 03 Apr 2018 09:55 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
गुरजोत सिंह और सुमनजीत कौर बेस्ट एथलीट घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना।
बजाज कॉलेज चौंकीमान में वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया। इसका उद्घाटन कॉलेज प्रिंसिपल डा. शिखा ढल्ल ने किया। कॉलेज डायरेक्टर अमितोज बजाज ने खिलाड़ियों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। वार्षिक खेल उत्सव में करीब 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने काबिलियत दिखाई। उन्होंने करीब 10 खेल मुकाबलों में हिस्सा लिया जिसमें विजेता खिलाड़ियों को अंत में सम्मानित किया गया।

खेल मुकाबले में 100 मीटर दौड़ (लड़कों) में ऋषभ बत्रा, गुरजोत सिंह, नवजोत सिंह, लड़कियों में सुमनजीत, किरनजीत, पवनदीप, शॉटपुट में नितेश, गुरजोत, राजनबीर, 400 मीटर (लड़के) में नवजोत सिंह, गुरजोत सिंह, करन इंद्र, थ्री लेग रेस में क्षितिज-तरनदीप, बरिंदर-नितेश, शुभम-शिवम, रिले रेस में ओंकार सिंह, केशव, रविंदर की टीम पहले, विक्रम, नमन, क्षितिज, तरनदीप दूसरे, तरनजोत, नवजोत, अमित, अनमोल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। रस्सा टपन में मोनिका विजेता रही, वहीं सैक सेर में मोहित, फतेहबीर, अमनजोत, लैमन रेस में बरिंदर, शिवम, हर्र्िषता पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बास्केटबॉल में गुरजेत सिंह, ऋषभ सूद, मनसिदक, करनप्रीत ने गोल्ड मेडल जीता। अच्छे प्रदर्शन के लिए गुरजोत सिंह और सुमनजीत कौर को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। वहीं बीकॉम चौथे सेमेस्टर के खिलाड़ी ओवर ऑल ट्रॉफी जीते। अंत में खिलाड़ियों ने कॉलेज कैंपस में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed