फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कमरे में मृत्य अवस्था में मिला चौकीदार

कमरे में मृत्य अवस्था में मिला चौकीदार

Mon, 10 Dec 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
कमरे में मृत्य अवस्था में मिला चौकीदार
संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में मिला चौकीदार का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। गांव तलवाड़ा निवासी एक चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसकी पहचान हरी सिंह (70) पुत्र भान सिंह के तौर पर हुई है। चौकीदार की मौत के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दी। मृतक के बेटे हरजिंदर सिंह और बलवीर सिंह ने बताया कि उनके पिता हरी सिंह रविवार रात अपने कमरे में सोए हुए थे लेकिन अगली सुबह उनका शव मिला। उन्होंने आशंका जाहिर की कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता की गला घोंटकर हत्या की है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह और सहायक थानेदार धर्मपाल ने बताया कि गांव तलवाड़ा के चौकीदार हरी सिंह की मौत की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। शव का सरकारी अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में पोस्टमार्टम करवाया गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मृतक के बेटे बलवीर सिंह के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई अमल में लाई गई है।

फोटो कैपशन-10जीबीजीपी01-चौकीदार हरी सिंह का शव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed