{"_id":"5aa2bb674f1c1b91778b482f","slug":"171520614247-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने रैंप पर उतारा 195","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने रैंप पर उतारा 195
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों ने रैंप पर उतारा 1958 का फैशन
खालसा कालेज फॉर वुमन में मनाया ग्लैम गर्ल्स 2018 फैशन शो
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
रैंप पर दिखा 1958 का फैशन और साथ ही लगाया अपसाइकलिंग के जरिए पुराने कपड़ों के इस्तेमाल से फैशन में नया बनाने की क्रिएटीविटी का नारा। मौका था खालसा कालेज फॉर वुमेन में आयोजित किए गए ग्लैम गर्ल्स फैशन शो का। तीन राउंड में हुए शो में छात्राओं ने फैशन के कई रंग पेश किए। पहले में अपसाइकलिंग, दूसरे में कालेज की 60वीं वर्षगांठ के मद्देनजर 1958 का फैशन और तीसरे में मॉडल और डिजाइनर ने एक साथ रैंप वॉक किया। शो में मनप्रीत कौर को बेस्ट डिजाइनर, प्रिया फर्स्ट और किरन सेकेंड रनरअप रही। बेस्ट ड्रेस अवार्ड हिमानी और बेस्ट मॉडल आरुषि को चुना गया। कालेज प्रिंसिपल डा. मुक्ति गिल ने फैशन डिजाइनिंग विभाग के प्रयास की सराहना की।