{"_id":"5cd3099cbdec2207272c3958","slug":"161557334428-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंत मान के पल्ले कुछ नहीं, मिन्नतें करने पर भी कांग्रेस में शामिल नहीं करेंगे -कैप्टन अमरिन्दर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत मान के पल्ले कुछ नहीं, मिन्नतें करने पर भी कांग्रेस में शामिल नहीं करेंगे -कैप्टन अमरिन्दर सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवंत मान के पल्ले कुछ नहीं : अमरिंदर सिंह
सुखबीर बादल के पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में कैप्टन ने कहा-बादल अपनी करनी भुगत रहे
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। भगवंत मान द्वारा आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के लगाए आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि आप नेता कोरा झूठ बोल रहे हैं। वह हर पार्टी के लिए राजनीतिक तौर पर जीरो हो चुके हैं। मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवंत मान कांग्रेस के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
भगवंत मान की ओर से उनकी कीमत लगाने के आरोप पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आप नेता के पल्ले कुछ नहीं है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मान अगर मिन्नतें करेंगे तो भी हम उन्हें पंजाब कांग्रेस में शामिल नहीं करेंगे। फरीदकोट में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले में कैप्टन ने कहा कि बादल अपनी करनी भुगत रहे हैं।
संसदीय चुनाव से पहले आम लोगों की ओर से कांग्रेस और अकालियों से सवाल करने पर मुख्यमंत्री ने इसको सेहतमंद लोकतंत्र बताया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनसे निजी तौर पर बहुत से सवाल पूछे जा रहे हैं। इस संबंध में लोगों को संतोषजनक जवाब देकर उनको खुशी होती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के साथ किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले पंजाब कांग्रेस के वर्करों की मीटिंग को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बादलों और अकाली दल का सफाया करेगी। उन्होंने बादलों समेत अकाली वर्करों के पाखंड भरी चालों का पर्दाफाश करने का अपनी पार्टी वर्करों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अहंकारी और पंजाब विरोधी हरसिमरत बादल को बठिंडा के लोग सबक सिखाएंगे। मीटिंग के दौरान कांग्रेसी वर्कर कैप्टन से सवाल पूछ रहे थे तो एक वर्कर ने कहा कि हमारे घर के पास जो कचरा प्लांट है, उसे बंद कराने के लिए चुनाव से पहले कांग्रेस ने वादा किया गया था। लेकिन कचरा प्लांट बंद न कराए जाने को लेकर जब वो जमीनी स्तर पर लोगों से कांग्रेस के लिए वोट मांगने जाते हैं तो लोग उन्हें कचरा प्लांट बंद कराने के सवाल जवाब करते हैं। कांग्रेसी वर्कर ने कैप्टन से कहा कि आप कचरा प्लांट बंद करा दें हम कांग्रेसी उम्मीदवार को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताकर सांसद में भेजेगें।