फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आप और कांग्रेस का झूठ होने लगा बेनकाब: सिंगला

आप और कांग्रेस का झूठ होने लगा बेनकाब: सिंगला

Sat, 17 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आप और कांग्रेस का झूठ होने लगा बेनकाब: सिंगला
‘आप, कांग्रेस का झूठ होने लगा बेनकाब’
विज्ञापन

सत्ता हासिल करने के लिए दोनों दलों से लोगों को किया भ्रमित: सिंगल
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीपीएस सरूप चंद सिंगला ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने जमकर झूठ बोला और लोगों को भ्रमित करके वोट बटोरे। अब धीरे-धीरे दोनों दलों का झूठ बेनकाब हो रहा है। सिंगला शनिवार को सुनाम की पुरानी अनाज मंडी में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
सिंगला ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों ने अकाली दल के नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम किया था। अब केजरीवाल के माफीनामे से पूरा सच सामने आ गया है। आप ने चुनाव के वक्त झूठ बोलने की झड़ी लगा दी थी और अब इस पार्ट ीके नेता मुंह छिपा रहे हैं। इसी प्रकार कांग्रेस नेता सत्ता हासिल करने के लिए किसानों से फार्म भरवाकर कर्ज माफ करने का वादा किया। नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया। सूबे में किसी को नौकरी तक नहीं मिली।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अराजकता का माहौल है। विकास ठप होकर रह गए हैं और सार्थक फैसले लेने के लिए सीएम कैप्टन अमरिंदर िसंह के पास वक्त नहीं है। कई मंत्री सीएम बनने के सपने देख रहे हैं और सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। सरकार अपने कर्तव्यों का पालन करने से पीछे हट रही है। सूबे में बेरोजगारी को दूर करने की बजाए बढ़ाया जा रहा है। कांग्रेस सरकार अब तक हजारों लोगों से रोजगार छीन चुकी है। इन लोकविरोधी फैसलों की कीमत कांग्रेस को आने वाले समय में जरूर चुकानी पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed