फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   50 मीटर रेस व लांग जंप में शैली पहले स्थान पर रही

50 मीटर रेस व लांग जंप में शैली पहले स्थान पर रही

Wed, 28 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
50 मीटर रेस व लांग जंप में शैली पहले स्थान पर रही
50 मीटर रेस में शैली प्रथम
विज्ञापन

खालसा कालेज फार वुमन में वार्षिक एथलेटिक मीट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
खालसा कालेज फार वुमन सिविल लाइन में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर इंडियन रेलवे राजपुरा से इंटरनेशनल साइक्लिस्ट जगदीप सिंह काहलो ने शिरकत की। प्रिंसिपल डा. मुक्ति गिल, कालेज मैनेजमेंट कमेटी व विद्यार्थियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विद्यार्थियों की ओर से मार्च पास्ट निकाला गया और एथलेटिक मीट के आरंभ की घोषणा की गई। जगदीप सिंह काहलो ने विद्यार्थियों को खेलों की महत्व के बारे में बताया और इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से जहां विद्यार्थी शारीरिक तौर पर मजबूत बनेगा वहीं डिस्पिलन में रहना भी सिखता है। विद्यार्थियों ने 50 मीटर रेस, स्पून और पटैटो रेस, जैवलीन थ्रो, शाटपुट, हाई जंप, लांग जंप, थ्री लेग रेस आदि में भाग लिया।
विज्ञापन

50 मीटर रेस में शैली पहले, रजनी दूसरे और पूजा तीसरे स्थान पर, लांग जंप में शैली पहले, सोमना दूसरे और अरुना तीसरे स्थान पर, जैवलीन थ्रो में शिवानी पहले, अंजली दूसरे और हेमलता तीसरे स्थान पर, थ्री लैग रेस में नेहा और सुखी पहले, सोनिया और संगीता दूसरे स्थान पर रहीं। स्पून रेस और पोटैटो रेस में पूजा पहले, सरिता दूसरे और पलक तीसरे स्थान पर, 100 मीटर रेस में शैली पहले, कमलप्रीत दूसरे और उरभी तीसरे स्थान पर, शाटपुट में शिवनी पहले, उपासना दूसरे और तरनजीत तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed