फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आगणवाडी वर्करों ने फूंका पंजाब सरकार व वित मंत्री बादल का पुतला

आगणवाडी वर्करों ने फूंका पंजाब सरकार व वित मंत्री बादल का पुतला

Wed, 28 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
आगणवाडी वर्करों ने फूंका पंजाब सरकार व वित मंत्री बादल का पुतला
आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका पुतला, जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
हनुमान चौक पर मांगों के लिए ऑल पंजाब आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की ओर से बुधवार को पंजाब सरकार और वित्तमंत्री मनप्रीत बादल का पुतला फूंका गया। इससे पहले आंगनबाड़ी वर्करों ने शहर में रोष मार्च निकाला।
यूनियन प्रदेश अध्यक्ष हरगोबिंद कौर ने बताया कि सरकार उनकी मांगे नहीं मान रही है। इससे वर्करों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह काफी लंबे समय से वित्तमंत्री के बठिंडा स्थित कार्यालय के आगे धरना लगाए हुए हैं। वह लगातार बादल व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कौर ने बताया कि जब पहले यूनियन की ओर से धरना लगाया गया था तो वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने उनकी मांगों को सरकार की ओर से माने जाने का आश्वासन दिया था लेकिन कुछ ही दिन बाद सरकार व बादल ने उनकी मांगों को दरकिनार कर दिया था।
विज्ञापन

यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार की ओर से पक्के तौर पर बंद किए गए बठिंडा थर्मल प्लांट के विरोध में बेरोजगार हुए थर्मल कर्मियों की ओर से लगाया गया पक्का मोर्चा बुधवार को भी जारी रहा। पक्का मोर्चा कमेटी के सदस्य रजिंदर सिंह ने बताया कि कमियों के मोर्चे को दो माह के करीब समय हो गया पर सरकार ने उनकी मांगों को अब तक सुना नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed