{"_id":"5cd30b54bdec2207215a3a91","slug":"151557334868-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंस ने धमकी मिलने पर चुनाव आयोग, डीजीपी को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंस ने धमकी मिलने पर चुनाव आयोग, डीजीपी को भेजी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंस ने धमकी मिलने पर चुनाव आयोग, डीजीपी को भेजी शिकायत
फतेहगढ़ साहिब। लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख और लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैैंस ने कहा है कि मंगलवार रात को लुधियाना के एक पत्रकार को गैंगस्टर सुखप्रीत बड्ढा के किसी खास ने फोन करके धमकी देकर कहा है कि सिमरजीत बैंस को वह सांसद नहीं बनने देंगे और दोनों भाइयों को दो दिन में खत्म कर देंगे। उन्होंने भारत और पंजाब के चुनाव कमीशन समेत डीजीपी पंजाब, डीजीपी लॉ एंड आर्डर और डीजीपी सिक्योरिटी को शिकायत की है। बैंस फतेहगढ़ साहिब के खमाणों इलाके में अपनी पार्टी के उम्मीदवार मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के प्रचार में हिस्सा लेेने के लिए खमाणों पहुंचे थे। बैंस ने कहा कि कांग्रेसी अपनी हार के डर से गैंगस्टरों का सहारा लेकर उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। किंतु वह इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्हें गैंगस्टरों से अकसर धमकियों भरे फोन कॉल आ रहे हैं व धमकी वाले पत्र पहले भी मिलते रहे हैं। बैंस ने कहा कि कांग्रेसी पंजाब में तीसरा बदल आगे बढ़ता देखना नहीं चाहती है। जो मिशन डेमोक्रेटिक गठबंधन लेकर चला है ऐसी धमकियां मिशन में रोड़ा नहीं बनेंगी।
फोटो कैप्शन--09जीबीजीपी01---फतेहगढ़ साहिब के खमाणों इलाके में पीडीए उम्मीदवार मनविंदर सिंह ग्यासपुरा की चुनावी मुहिम में हिस्सा लेते हुए सिमरजीत सिंह बैंस