फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खमाणों शैलर दीवार गिरने का मामला

खमाणों शैलर दीवार गिरने का मामला

Tue, 21 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खमाणों शैलर दीवार गिरने का मामला
अनूसूचित जाति कमीशन सदस्य राज कुमार ने किया खमाणों का दौरा
विज्ञापन

खमाणों शैलर दीवार गिरने से मरे 5 मजदूरों का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खमाणों/फतेहगढ़ साहिब। खमाणों के गांव लखनपुर में निर्माणाधीन शैलर की दीवार गिरने से मारे गए 6 मजदूरों के परिवारों से दुख बांटने के लिए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन सदस्य राज कुमार हंस लखनपुर गांव में शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने लखनपुर के मृतक मजदूर मनजीत सिंह पुत्र कृष्ण सिंह और जगजीत सिंह पुत्र मेवा सिंह के पारिवारिक सदस्यों के साथ हमदर्दी जताई और कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में पूरी तरह उनकी मदद के लिए तत्पर है। भरोसा दिलाया कि उनको पूरी तरह इंसाफ दिलाया जाएगा और चल रही पुलिस जांच में पाए गए आरोपी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य मंत्री द्वारा पीड़ित परिवारों को पहले ही एक्सग्रेशिया ग्रांट के तौर पर एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है। वहीं नायब तहसीलदार हरी सिंह सेक्टर-32 में दाखिल जख्मी मजदूरों का इलाज अपनी देखरेख में करवा रहे हैं। उन्होंने एसडीएम परमजीत सिंह को पूरे हादसे की रिपोर्ट 20 दिनों तक कमीशन को भेजने को कहा। वहीं पीड़ित परिवारों को अधिक से अधिक आर्थिक मदद प्रदान करवाई जाए।
विज्ञापन

अभी तक शैलर मालिक नहीं हुआ गिरफ्तार
एएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि पुलिस द्वारा शैलर मालिक औक ठेकेदार विरुद्ध धारा 304 तहत केस दर्ज किया जा चुका है और ठेकेदार अवतार सिंह भोला को गिरफ्तार किया जा चुका है और शैलर मालिक राजेश कुमार और हिमांशु बांसल को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन:21जीबीजीपी05: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन सदस्य राज कुमार हंस खमानों के गांव लखणपुर में मृतक मजदूरों के परिवारों के साथ दुख व्यक्त करते हुए। व शैलर का दौरा करते हुए राजकुमार हंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed