{"_id":"5b6725614f1c1b0c718b7f98","slug":"141533486433-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सेफ्टी टीम ने भरे दूध के 6, दहीं-पनीर के 11 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सेफ्टी टीम ने भरे दूध के 6, दहीं-पनीर के 11 सैंपल
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड सेफ्टी टीम ने भरे दूध के 6, दही, पनीर के 11 सैंपल
रेलवे स्टेशन पर खाने पीने की चीजों की रोकी ट्रांसपोर्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
सिविल सर्जन डा. हरमिंदर कौर सोढी के निर्देश पर रविवार को सहायक कमिश्नर (फूड) अदिति गुप्ता की टीम ने सरहिंद और मंडी गोबिंदगढ़ में दूध के 6 और दही, पनीर के 11 सैंपल लिए। सैंपलों को जांच के लिए फूड लैब चंडीगढ़ भेजा जाएगा।
सहायक फूड कमिश्नर अदिति गुप्ता और फूड सेफ्टी अफसर जसपिंदर कौर औजला ने बताया कि यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। सैंपलों की रिपोर्ट आने पर मिलावट खोरों के विरुद्ध बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुकानदारों और आम लोगों को फूड सेफ्टी कानून के बारे जागरूक भी किया जा रहा है ताकि आम जनता को साफ-सुथरा खाने पीने का समान उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने की चीजों का ट्रांसपोर्टेशन भी रोका। टीम में बलविंदर सिंह और लक्ष्मण कुमार भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:05जीबीजीपी01: फतेहगढ़ साहिब में दूध की चैकिंग करते हुए सहायक कमिश्नर फूड अदित्ती गुप्ता और फूड सेफ्टी अफसर जसपिंदर कौर औजला।