फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   139 new cases of corona infection in Ludhiana

लुधियाना में कोरोना संक्रमण के 139 नए मामले

Sun, 07 Mar 2021 06:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
139 new cases of corona infection in Ludhiana
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। । जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 139 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित लोगों में चार शिक्षक और चार छात्र शामिल है। जिले में अभी तक कुल 27832 कोरोना संक्रमति मिल चुके है। एक्टिव केसों संख्या 731 पहुंच गई है।
महानगर लुधियाना में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हो चुका है। एक मार्च और तीन मार्च को छोड़ हर दिन 100 से ज्यादा केस सामने आ रहे है। रविवार को लुधियाना में कुल 139 केस मिले हैं। इसमें 108 लुधियाना व 31 अन्य जिलों से संबंधित है।जीएसएसएस कूमकलां स्कूल से दो शिक्षक, सरकारी हाई स्कूल मुल्लांपुर से एक, जीएसएसएस साहनेवाल से एक शिक्षक संक्रमित मिला है। इसके साथ जीएसएसएस स्कूल के तीन छात्र और चनन देवी स्कूल सलेमटाबरी से एक छात्र संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

एक मार्च से लेकर सात मार्च तक जिला लुधियाना में कुल 867 कोरोना संक्रमण नए केस सामने आ चुके है। इसमें 716 कोरोना संक्रमित जिला लुधियाना से संबंधित है, जबकि 151 संक्रमित अन्य जिलों से संबंधित है। एक मार्च को 64, दो मार्च को 115, तीन मार्च को 72, चार मार्च को 106, पांच मार्च को 105, छह मार्च को 146 और सात मार्च को 108 केस मिले है। इन सात दिन में 28 शिक्षक और 22 छात्र भी कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
सिविल सर्जन डॉक्टर सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि कोरोना संक्रमण का बढ़ने का सबसे बड़ा कारण गाइड लाइन का पालन नहीं करना है। लोगों ने मास्क पहनना छोड़ दिया, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। वहीं पहले स्कूल, कॉलेज बंद थे और समारोह पर पाबंदी थी, अब सब कुछ खुल चुका है, ऐसे में केस का बढ़ना स्वाभाविक है। सेहत विभाग ने कोरोना सैंपल की संख्या को बढ़ा दिया है, जहां पहले एक दिन लगभग 15 सौ सैंपल लिए जाते थे, अब चार हजार से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed