फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्रेमी ने फंदा लगा दी जान, पता चलने पर प्रेमिका भी छत से कूदी

प्रेमी ने फंदा लगा दी जान, पता चलने पर प्रेमिका भी छत से कूदी

Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने फंदा लगा दी जान, पता चलने पर प्रेमिका भी छत से कूदी
मृतक के भाई का आरोप, उसके रिश्तेदार बना रहे थे नाबालिग से शादी करने का दबाव
विज्ञापन

थाना मोती नगर पुलिस मुलाजिम पर धमकी देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जीवन नगर की गली नंबर सात में रहने वाले नागमनी (16) ने मंगलवार सुबह अपने घर फंदा लगाकर जान दे दी। जब इस बात का पता उसकी प्रेमिका को चला तो वह भी घर की दूसरी मंजिल से कूद गई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची।
नागमनी के भाई भीम महतों का आरोप है कि छत से कूदने वाली नाबालिग लड़की उसके ससुराल की तरफ से रिश्तेदार है। उसके ससुराल की तरफ के रिश्तेदार उसके भाई पर दबाव डाल रहे थे कि वह लड़की से शादी करे। उसे दो दिन पहले थाना मोती नगर के मुलाजिम से धमकियां भी दिलाई गई थी कि वह शादी कर ले। ऐसा न करने पर उसे जेल भेज दिया जाएगा। इससे परेशान होकर उनके भाई ने आत्महत्या की है। वहीं थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

नागमनी के भाई भीम महतों ने बताया कि दो दिन से नागमनी काफी परेशान था। मंगलवार सुबह उसने घर में फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि जब नागमनी की मौत की खबर लड़की तक पहुंची तो वह भी घर की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई। नीचे बजरी पड़ी हुई थी जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मोती नगर में तैनात जांच अधिकारी एएसआई धनवंत सिंह ने नागमनी के भाई भीम महतों की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर आरोप बेवजह लगाए जा रहे है। दोनों में प्रेम संबंध थे और दोनों नाबालिग थे। दोनों की शादी हो नहीं सकती थी। पुलिस नाबालिग की शादी उनकी मर्जी के बगैर क्यों करवाएगी। उन्होंने कहा कि लड़के ने आत्महत्या क्यों कि इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed