{"_id":"5a95540c4f1c1b4e588bb189","slug":"131519735820-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों की सप्लाई करते अखौती पुजारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों की सप्लाई करते अखौती पुजारी गिरफ्तार
Updated Tue, 27 Feb 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर के पुजारी बने असलहों के कारोबारी
दो आरोपी गिरफ्तार, तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से हथियार बेचने वाले दो पुजारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे और एक अन्य व्यक्ति से तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भगवान दास उर्फ करन निवासी गांव सेही जिला मथुरा (यूपी) जो अब सुनाम के ठाकुर द्वार मंदिर का पुजारी है। लेखराज निवासी गांव सहार थाना बरसाना जिला मथुरा (यूपी) खडियाल के शिव मंदिर का पुजारी है। यह दोनों हथियार बेचने का गैर कानूनी धंधा करते हैैं। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ थाना दिड़बा में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस दौरान बस स्टैंड गांव काकूवाल के पास नाकाबंदी करके दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने भगवान दास से एक पिस्तौल 32 बोर, दो कारतूस और लेखराज से भी एक पिस्तौल 12 बोर बरामद किया। इस मोटरसाइकिल पर वह आ रहे थे उसपर भी जाली नंबर लगा हुआ था।
पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि भगवान दास साल 2007 में पहली बार गोशाला मंदिर दिड़बा में आया था। इसके बाद वह गांव ककराला के मंदिर में आठ महीने और ठाकुर द्वार मंदिर सुनाम में एक साल पुजारी रहा। उसने अवतार सिंह उर्फ लाली वासी खडियाल को एक तमंचा 32 बोर, दस कारतूस दिए थे। इसके बाद भगवान दास ने एक कट्टा 315 बोर राजू निवासी महलां कोठे और एक कट्टा 315 बोर संगरूर के आकाश को दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लेखराज भी 2007 में पहली बार ब्रह्मशरा मंदिर सुनाम में आया था और वहां करीब पांच साल तक रहा। इसके बाद वह गांव उपली चट्ठे मंदिर में तीन साल, खडियाल के शिव मंदिर में तीन साल तक रहा। लेखराज ने लखविंदर सिंह निवासीमहलां चौक को एक पिस्तौल 12 बोर, एक पिस्तौल 32 बोर दिया था।
एसएसपी सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने अवतार सिंह लाली निवासी लश्करी पत्ती खडियाल को गिरफ्तार करके एक पिस्तौल तीन बोर दो कारतूस बरामद किए हैं। अवतार सिंह ने यह पिस्तौल भगवान दास से खरीदा था।
एसएसपी सिद्धू ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति यूपी के अलग-अलग जगहों से नाजायज असलहा खरीदकर उसे महंगे भाव पर बेचते थे। एक व्यक्ति को इन्होंने 15 हजार में पिस्तौल बेचा, एक व्यक्ति को दस हजार रुपये में बेचा था।
फोटो:27एसजीआरपी02:संगरूर में पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपीमनदीप सिंह सिद्धू।