फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   थपड़ मारने वाले क्लोनाइजर को राज्य महिला कमीशन ने किया तलब

थपड़ मारने वाले क्लोनाइजर को राज्य महिला कमीशन ने किया तलब

Fri, 26 Apr 2019 09:47 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
थपड़ मारने वाले क्लोनाइजर को राज्य महिला कमीशन ने किया तलब
थप्पड़ मारने वाला कालोनाइजर तलब
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग ने पीड़ित निगम की महिला बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भी बुलाया
अमर उजाला ब्यूरो।
लुधियाना। नगर निगम बिल्डिंग इंस्पेक्टर को ड्यूटी के दौरान थप्पड़ मारने के मामले का पंजाब राज्य महिला आयोग ने संज्ञान ले लिया है। आयोग के चेयरपर्सन ने डीसी, डीआईजी लुधियाना, निगम कमिश्नर और पुलिस को पत्र भेजकर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। इसके अलावा आरोपी कालोनाइजर और पीड़िता को एक मई की सुबह 11 बजे आयोग दफ्तर में हाजिर होने के लिए कहा है।
नगर निगम जोन बी में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर कशिश गर्ग ताजपुर रोड स्थित राजन अस्टेट में चल रहे अवैध निर्माण पर 25 अप्रैल को कार्रवाई करने गई थीं। उनके साथ निगम बिल्डिंग ब्रांच के मुलाजिम भी थे। कशिश गर्ग अवैध निर्माण गिरा कर कार में लौट रही थी। कार्रवाई से भड़के क्लोनाइजर गुरनाम सिंह ने अपनी कार से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। उन्हें रोकने के लिए तीन बार कार से टक्कर भी मारी गई। बिल्डिंग इंस्पेक्टर की गाड़ी रुकने पर कालोनाइजर ने पहले उसे पकड़ कर बाहर खींचा और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसके बाद कालोनाइजर फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना ढाबा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कालोनाइजर गुरनाम सिंह सहित 8 अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने का मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद निगम म्यूनिसिपल कर्मचारी दल ने वीरवार को दिन भर धरना देने बाद पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो वह शहर में विकास कार्य ठप कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed